अंकों का मनुष्य के जीवन पर पूर्ण रूप से प्रभाव होता है। प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में यह अनुभव करता है कि कोई अंक उसके लिए लकी है तो कोई अनलकी है। अंक विज्ञान के अनुसार व्यक्ति का मूलांक और भाग्यांक ही मनुष्य के जीवन को प्रभावित और संतुलित करते हैं। वहीं हर इंसान के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि उसका आने वाला साल उसके लिए कैसा रहेगा और उसके जीवन में क्या नया बदलाव होगा। 

इसलिए आज हम उन लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका मूलांक 8 है। उनके लिए साल 2022 क्या सौगात लाने वाला है। मूलांक 8 शनि ग्रह का अंक है. शनि कर्म प्रधान ग्रह माने गए हैं। बता दें कि जिन लोगों का जन्म 8,17,26 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 8 होता है।

जानिए मूलांक 8 के लिए कैसा रहेगा नया साल:

प्रेम संबंध और जीवनसाथी: लव लाइफ के लिए ये साल पिछली साल की तुलता में अच्छा रहने वाला है। आपके प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आप इस साल प्रेम जीवन का पूरा आनंद उठा पायेंगे। विवाहित जातकों के लिए भी साल सुखद रहेगा। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं उनके शादी के योग मई और जून के महीने में बन सकते हैं। वर्ष के अंतिम महीनों में जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा। (यह भी पढ़ें)- Astrology: कुंडली में ऐसे बनता है धन योग, देखिए क्या आपकी कुंडली में बना है यह संयोग

धन, कार्यक्षेत्र और करियर: मूलांक 8 वालों के लिए साल की शुरुआत में कुछ धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। वहीं अगर आप करियर में बदलाव करना चाह रहे हैं तो अगस्त से सितम्बर का समय अनुकूल रहेगा। अगर आप इस साल लोन लेने की सोच रहे हैं तो जुलाई बाद ही विचार करें, तो अच्छा रहेगा। वहीं इस साल जनीन खरीदने के भी योग बन रहे हैं लेकिन फैसला सोच समझकर ही करें। आने वाला नया साल 2022 निवेश के लिए भी अच्छा रहेगा. आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा.

स्वास्थ्य: इस साल सेहत कुछ नरम रह सकती है। वहीं पेट और फेफड़ों संबंधी बीमारी हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। साल के अंत के महीनों में दांतों और मुख की समस्या हो सकती है।