अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु और मां पार्वती की पूजा- आराधना करने का विधान है। वहीं इस दिन गणेश उत्सव का समापन भी होता है और गणेशजी का विसर्जन किया जाता है। मान्यता है इस दिन जो व्यक्ति सच्चे मन से पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करता है उसकी सारी इच्छाएं पूरी होती हैं। साथ ही सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं इस दिन पूजा करते समय भगवान विष्णु की आरती करना जरूरी माना जाता है। आइए जानते हैं भगवान विष्णु जी की आरती के बारे में

Vishnu Ji Ki Aarti: यहां पढ़े विष्णु जी की आरती लिरिक्स इन हिंदी

अनंत चतुर्दशी 2024 तिथि (Anant Chaturdashi 2024 Tithi)

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 16 सितंबर दोपहर 03  बजकर 04 पर आरंभ हो रही है और इस तिथि का अंत 17 सितंबर सुबह 11 बजकर 44 पर रहा है। वहीं उदया तिथि को आधार मानते हुए अनंत चतुर्दशी का पर्व 17 सितंबर को मनाया जाएगा।

अनंत चतुर्दशी पूजा का शुभ मुहूर्त

ज्योतिष पंचांग अनुसार लाभ चौघड़िया सुबह 10 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 15 मिनट तक। इस अवधि में आप पूजा कर सकते हैं।

पूजा सामग्री लिस्ट

भगवान गणेश की प्रतिमा, लाल कपड़ा, दूर्वा,जनेऊ, कलश, नारियल,पंचामृत,पंचमेवा, गंगाजल,रोली,मौली लाल,श्री विष्णु जी का चित्र अथवा मूर्ति, पुष्प, नारियल, सुपारी, फल,लौंग, धूप, दीप,घी, पंचामृत, अक्षत, तुलसी दल, चंदन, मिष्ठान आदि।

भगवान विष्णु की आरती (Om Jai Jagdish Hare Aarti):

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।
भक्तजनों के संकट क्षण में दूर करे॥

जो ध्यावै फल पावै, दुख बिनसे मन का।
सुख-संपत्ति घर आवै, कष्ट मिटे तन का॥ ॐ जय…॥

मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी।
तुम बिन और न दूजा, आस करूं जिसकी॥ ॐ जय…॥

तुम पूरन परमात्मा, तुम अंतरयामी॥
पारब्रह्म परेमश्वर, तुम सबके स्वामी॥ ॐ जय…॥

तुम करुणा के सागर तुम पालनकर्ता।
मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ ॐ जय…॥

तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।
किस विधि मिलूं दयामय! तुमको मैं कुमति॥ ॐ जय…॥

दीनबंधु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।
अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥ ॐ जय…॥

विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।
श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥ ॐ जय…॥

तन-मन-धन और संपत्ति, सब कुछ है तेरा।
तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा॥ ॐ जय…॥

जगदीश्वरजी की आरती जो कोई नर गावे।
कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे॥ ॐ जय…॥

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024