Budhaditya Rajyog: वैदिक पंंचांग के अनुसार इस साल अनंत चतुर्दशी का पर्व 17 सितंबर को मनाया जाएगा। वहीं आपको बता दें कि इस दिन सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। सिंह राशि में बुध और सुर्य की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा। वहीं इस दिन रवि योग भी बन रहा है। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपके संचित धन में वृद्धि होने की संभावना है। आप पैसे बचाने में भी सफल रहेंगे। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए लाभदायक रहेगा और कार्यक्षेत्र में भी आपके प्रदर्शन में सुधार होगा। वहीं इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

बुधादित्य राजयोग का बनने से तुला राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आय के नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और जहां आपका पैसा फंसा हुआ है, वह त्योहार से पहले आपको वापस मिल सकता है। आपको कर्ज चुकाने में सफलता मिलने की उम्मीद है। साथ ही इस दौरान आपको निवेश से लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग का बनना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बन रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही जो भी संकल्प लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। यह समय आपके लिए बहुत ही फलदायी रहेगा। वहीं इस दौरान आप लोकप्रिय होंगे। साथ ही समाज में आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं विवाह से संबंधित बातचीत सफल होगी। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अधिक शुभ रहेगा। साथ ही इस दौरान पार्टनरशिप के काम में आपको लाभ होगा। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024