Amalaki Ekadashi 2025 Vrat Katha: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। पंचांग के अनुसार, आज यानी 10 मार्च 2025 को आमलकी एकादशी का व्रत किया जा रहा है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के साथ आंवले के वृक्ष की पूजा करने का विधान है। इस दिन पूजा के साथ-साथ आपको आमलकी एकादशी व्रत कथा का पाठ जरूर करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कथा का पाठ करने से एकादशी व्रत सफल होता है और साधक के सभी पापों का नाश होता है। इसके साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। तो चलिए जानते हैं आमलकी एकादशी की संपूर्ण व्रत कथा…

दान-पुण्य से मिलता है अक्षय फल

आमलकी एकादशी के दिन व्रत रखने के साथ-साथ दान-पुण्य का भी विशेष महत्व है। इस दिन अन्न, वस्त्र और धन का दान करने से व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस दिन किया गया दान कई गुना बढ़कर फल देता है और जीवन में सुख-समृद्धि लाता है।

आमलकी एकादशी व्रत कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, वैदिक नामक नगर में एक चंद्रवंशी राजा राज्य करते थे। उनके नगर के लोग बड़े भक्त थे और एकादशी का व्रत पूरी श्रद्धा से करते थे। एक बार फाल्गुन मास की आमलकी एकादशी पर सभी लोग उपवास रखकर भगवान विष्णु की पूजा कर रहे थे। उसी दौरान एक शिकारी वहां पहुंचा, जो भूखा-प्यासा था। वह पूरी रात वहीं रुका और भगवान की कथा सुनने लगा। कुछ समय बाद शिकारी की मृत्यु हो गई। पाप कर्मों के कारण उसे नरक में जाना पड़ा, लेकिन आमलकी एकादशी की कथा सुनने और जागरण करने के कारण उसे अगले जन्म में राजा विदूरथ के घर जन्म मिला। इस जन्म में उसका नाम वसुरथ रखा गया।

भगवान विष्णु ने बचाई राजा की जान

एक दिन राजा वसुरथ जंगल में भटक गए और एक पेड़ के नीचे सो गए। तभी कुछ डाकुओं ने उन पर हमला कर दिया, लेकिन उनके अस्त्र-शस्त्र का उन पर कोई असर नहीं हुआ। राजा को कोई चोट नहीं आई, जबकि सभी डाकू मृत पड़े थे। जब राजा की नींद खुली तो उन्होंने यह दृश्य देखा। तभी आकाशवाणी हुई कि यह भगवान विष्णु की कृपा है। पिछले जन्म में किए गए आमलकी एकादशी व्रत और कथा सुनने के कारण राजा पर कोई संकट नहीं आया।

व्रत करने से मिलती है विष्णु कृपा

आमलकी एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस दिन की गई पूजा से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। व्रत रखने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है कि आमलकी एकादशी व्रत करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।