Amalaki Ekadashi 2025 Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी कहा जाता है। इस साल आमलकी एकादशी का व्रत 10 मार्च 2025 दिन सोमवार को रखा जाएगा। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने का भी विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस व्रत से न केवल विष्णु भगवान की कृपा प्राप्त होती है, बल्कि मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। ज्योतिष की मानें तो इस दिन पूजा-अर्चना के बाद कुछ खास उपाय करने से जीवन में सफलता मिलती है। तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
आंवले के वृक्ष की पूजा करें
धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन आंवले के वृक्ष की विधिवत पूजा करने से धन, धान्य और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे दीप जलाकर भगवान विष्णु का ध्यान करें।
एकाक्षी नारियल तिजोरी में रखें
इस दिन भगवान विष्णु को एकाक्षी नारियल अर्पित करें और फिर इसे पीले कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी में रखें। मान्यता है कि इससे व्यापार और नौकरी में सफलता मिलती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
आंवले का सेवन करें
आमलकी एकादशी पर आंवले का सेवन करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
तुलसी पत्र अर्पित करें
भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा के दौरान 11, 21 या 108 तुलसी पत्र अर्पित करें। इससे विष्णु भगवान प्रसन्न होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
शंख में गंगाजल भरकर अभिषेक करें
इस दिन भगवान विष्णु का शंख में गंगाजल भरकर अभिषेक करने से पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-शांति आती है। इससे व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है।
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक
यह भी पढ़ें…
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।