Amalaki Ekadashi 2025: पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आमलकी एकादशी मनाई जाती है। इस साल आमलकी एकादशी 10 मार्च 2025, रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु-मां लक्ष्मी और आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से सुख-समृद्धि और धन प्राप्ति होती है। साथ ही, साधक को व्यापार एवं आर्थिक क्षेत्र में सफलता मिलती है। वहीं, आमलकी एकादशी पर प्रत्येक राशि के जातकों के लिए अलग-अलग दान का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि राशि के अनुसार दान करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस राशि के जातकों के लिए कौन-सा दान फलदायी रहेगा।

मेष राशि

ज्योतिष के अनुसार, इस राशि के जातकों को अन्न का दान करना चाहिए। मान्यता है कि इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

वृषभ राशि

ज्योतिष के अनुसार, वृषभ राशि वाले जातकों को इस दिन चीनी का दान करना चाहिए। ऐसा करने से चंद्र ग्रह के दोषों से मुक्ति मिलेगी और मानसिक शांति बनी रहेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को धन का दान करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

कर्क राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन चावल का दान करने से मानसिक तनाव दूर होता है और पारिवारिक जीवन खुशहाल रहता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को शहद का दान करना चाहिए। मान्यता है कि इससे गुरु ग्रह मजबूत होगा और करियर में उन्नति मिलेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों को फल का दान करना चाहिए। इससे आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं और स्वास्थ्य में सुधार होता है।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों को दूध का दान करना चाहिए। इससे शुक्र ग्रह अनुकूल होता है और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।

वृश्चिक राशि

इस दिन वृश्चिक राशि के जातकों को सुहाग सामग्री का दान करना चाहिए। इससे शादीशुदा जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहता है।

धनु राशि

इस राशि के लोगों को केले का दान करना चाहिए। ऐसा करने से गुरु ग्रह मजबूत होगा और भाग्य का साथ मिलेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए तिल का दान करना बेहद लाभकारी रहेगा। इससे पितृ दोष समाप्त होता है और पूर्वजों की कृपा प्राप्त होती है।

कुंभ राशि

इस राशि के लोगों को धन का दान करना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी दूर होगी और जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए पीले वस्त्र का दान करना शुभ माना गया है। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होगी और सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।

फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी कहा जाता है, जिसे आंवला एकादशी भी कहते हैं। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा का काफी महत्व है। ऐसे में आइए जानते हैं इसका महत्व और पूजा मुहूर्त।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।