Malavya And Gajkesari Rajyog 2025: वैदिक पंचांग के अनुसारइस साल अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल को मनाया जाएगा। वहीं इस दिन कई दुर्लभ संयोग भी बन रहे हैं। जिसमें इस दिन गजकेसरी और मालव्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। गजकेसरी राजयोग चंद्रमा और गुरु की युति से बनेगा। वहीं मालव्य राजयोग शुक्र ग्रह के उच्च राशि मीन में संचऱण से बन रहा है। ऐसे में इन दोनों राजयोग के बनने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। वहीं आय में वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

गजकेसरी और मालव्य राजयोग का बनने से धनु राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि चंद्रमा और गुरु की युति आपकी राशि के सुख और प्रापर्टी के भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओंं में वृद्धि होगी। साथ ही प्रॉपर्टी से लाभ के योग बन रहे हैं और पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। साथ ही माता के साथ संबंध मजबूत होंगे। वहीं व्यापार में अचानक बड़ा लाभ हो सकता है, साथ ही सरकारी कार्यों में सफलता और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि भी संभव है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए गजकेसरी और मालव्य राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मालव्य राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बन रहा है। वहीं गजकेसरी राजयोग आपकी राशि से तीसरे भाव पर बन रहा है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं व्यापार में अचानक बड़ा लाभ हो सकता है, साथ ही सरकारी कार्यों में सफलता और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि भी संभव है। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

गजकेसरी राजयोग और मालव्य राजयोग का बनना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर तो वहीं गजकेसरी राजयोग आपकी राशि से 12वें भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस दौरान जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल होंगे। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025