Gajkesari Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह गोचर करके कई शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि इस साल 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का का पर्व मनाया जाएगा। वहीं आपको बता दें कि इस दिन गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। ऐसे में इस राजयोग के प्रभाव से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही आपको आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से प्रथम स्थान पर बनेगा। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही इस अवधि में आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी। अपनी बौद्धिक क्षमता के प्रभाव से व्यापारियों को अपने व्यापार का विस्तार करने के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं इस समय आपके कार्यों की सिद्धि होगी।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
गजकेसरी राजयोग बनने से कन्या राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से भाग्य स्थान पर बनेगा। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही जो कार्य आपके अटके हुए थे वो बनेंगे। वहीं पारियों के लिए समय बहुत ही उत्तम साबित होगा। उन्हें इस अवधि में लाभ के कई अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वहीं इस दौरान धन, संपत्ति और निवेश में लाभ होगा। करियर में अप्रत्याशित उन्नति के योग बन रहे हैं और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। साथ ही इस दौरान आप धार्मिक या मांंगकिल कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग का बनना सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपको व्यापार- काम में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही वहीं इस दौरान बेजोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं अगर आप व्यापारी हैं तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। व्यापार में अचानक बड़ा लाभ हो सकता है, साथ ही सरकारी कार्यों में सफलता और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि भी संभव है।