Akshaya Tritiya 2025: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। इस साल यह 30 अप्रैल, 2025 को मनाई जाएगी। ऐसा माना जाता है कि इस दिन कोई भी शुभ कार्य करने से उसका फल कभी खत्म नहीं होता। इस दिन खासतौर पर लोग सोना-चांदी खरीदते हैं, नया व्यापार शुरू करते हैं, घर में पूजा-पाठ और दान-पुण्य करते हैं। लेकिन जितना जरूरी है इस दिन शुभ चीजें खरीदना, उतना ही जरूरी है कुछ चीजों से परहेज करना। दरअसल, अक्षय तृतीया के दिन कुछ चीजों की खरीदारी करना अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन इन चीजों को घर लाने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। साथ ही, आपके घर की सुख-शांति पर भी पड़ सकता है। दरिद्रता का वास रह सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन चीजों को अक्षय तृतीया पर नहीं खरीदना चाहिए?

नुकीली और धारदार वस्तुएं

अक्षय तृतीया के दिन चाकू, कैंची, कुल्हाड़ी, छुरी जैसे धारदार सामान खरीदने से बचना चाहिए। मान्यता है कि ये चीजें घर में तनाव, झगड़े और कलह का कारण बनती हैं। ऐसे सामान घर लाने से शांति भंग होती है और मन अशांत रहता है। इसलिए इन्हें शुभ दिन पर लाना वर्जित माना गया है।

काले रंग की चीजें

अक्षय तृतीया एक पवित्र और शुभ दिन है, जबकि काला रंग तामसिक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस दिन काले कपड़े, काले जूते, बैग, फर्नीचर या इलेक्ट्रॉनिक सामान न खरीदें। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और मां लक्ष्मी की कृपा में बाधा आ सकती है।

स्टील और एल्युमीनियम के बर्तन

बर्तन खरीदना अक्षय तृतीया पर शुभ माना जाता है, लेकिन स्टील और एल्युमीनियम से बनी वस्तुएं इस दिन नहीं लेनी चाहिए। इनकी जगह चांदी, तांबा, पीतल या कांसे के बर्तन खरीदें। ये धातुएं शुभता, स्वास्थ्य और धन-समृद्धि का प्रतीक होती हैं।

कांटेदार पौधे

इस दिन घर में कैक्टस, बबूल जैसे कांटेदार पौधे नहीं लाने चाहिए। ये पौधे वास्तु दोष उत्पन्न करते हैं और घर में रुकावटें लाते हैं। इसकी जगह आप तुलसी, मनी प्लांट, आंवला, दूर्वा जैसे शुभ पौधे खरीद सकते हैं।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।