Gajkesari Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष में पंचमहापुरुष और गजकेसरी राजयोगों का जिक्र मिलता है। साथ ही ये योग अगर कुंडली में हो तो व्यक्ति राजाओं जैसा जीवन जीता है। साथ ही व्यक्ति अति धनवान बनता है। व्यक्ति को प्रापर्टी और वाहन की प्राप्ति होती है। आपको बता दें कि इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल को मनाया जाएगा। वहीं इस दिन गजकेसरी बन रहा है। जिसमें गजकेसरी राजयोग चंद्रमा और गुरु की युति से बनेगा। ऐसे में कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

गजकेसरी राजयोग का बनना आप लोगों के लिए सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह गजकेसरी राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में अच्छी वृद्धि हो सकती है। वहीं आप नए- नए आइडियाज पर काम करना पसंद करेंगे, जिससे बिजनस में अच्छी तरक्की होगी। साथ ही इस अवधि में जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। नई गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होने के संकेत हैं। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

गजकेसरी राजयोग का बनना धनु राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि चंद्रमा और गुरु की युति आपकी राशि के चतुर्थ भाव पर बनेगी। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही प्रॉपर्टी से लाभ के योग बन रहे हैं और पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। साथ ही माता के साथ संबंध मजबूत होंगे। नई गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होने के संकेत हैं। वहीं आपके माम- सम्मान में वृद्धि होगी।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग का बनना अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं  यह समय नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम है। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। विदेश यात्रा या विदेश से लाभ के योग भी बन रहे हैं। साथ ही मानसिक शांति और आध्यात्मिक विकास होगा। साथ ही आपके कम्युनिकेशन में सुधार होगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025