Akshaya Tritiya 2025: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बेहद खास माना जाता है। पंचांग के अनुसार, यह पर्व हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान विष्णु, गणेश जी और धन के देवता कुबेर जी की पूजा की जाती है। इस दिन सोना-चांदी खरीदना और दान करना भी काफी शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय करने से धन, स्वास्थ्य और परिवार से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन राशि अनुसार किए जाने वाले उपायों के बारे में…

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वाले जातक इस दिन माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर जी को प्रसन्न करने के लिए गेहूं का दान करें। साथ ही, शाम के समय घर में दीपक जलाएं। इससे धन संबंधित समस्याएं दूर सकती हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातक इस दिन दूध का दान करें। मान्यता है कि इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक इस दिन हरी मूंग का दान करें। ऐसा करने से घर-परिवार में प्रेम बढ़ता है।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए इस दिन मिश्री का दान करना शुभ साबित हो सकता है। साथ ही इस दिन जरूरतमंदों को पैसे देने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातक इस दिन किसी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करें। इसके साथ जरूरतमंदों को गेहूं का दान करें। इससे जीवन में सुख और संतुलन बना रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातक इस दिन जरूरतमंदों को खीर खिलाएं। मान्यता है कि इससे कुंडली में कमजोर ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों को इस दिन राहगीरों को पानी पिलाना चाहिए और जरूरतमंदों को जूते-चप्पल का दान करना चाहिए। मान्यता है कि इससे माता लक्ष्मी और कुबेर जी की कृपा बरसती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातक इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातक इस दिन चने की दाल का दान करें। इससे जीवन में आ रही रुकावटें धीरे-धीरे खत्म हो सकती हैं।

मकर राशि

मकर राशि वालों को इस दिन जल से भरी मटकी का दान करना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी दूर होती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातक इस दिन मौसमी फलों का दान करें। इससे जीवन में खुशहाली आएगी और घर में चल रहे झगड़े भी खत्म हो सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों को इस दिन बेसन की मिठाई का दान करना चाहिए। अगर आप पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं तो यह उपाय आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।