Akshaya Tritiya 2024: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। यह पर्व हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। वहीं इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है। मतलब आप बिना मुहूर्त देखे इस दिन कोई शुभ कार्य कर सकते हैं। साथ ही इस दिन सोना चांदी और कोई भी नया सामान खरीदने का खास महत्‍व शास्‍त्रों में बताया गया है। आपको बता दें कि इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 10 मई शुक्रवार को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त और तिथि…

अक्षय तृतीया 2024 तिथि (Akshaya Tritiya 2024 Tithi)

वैदिक पंचांग के अनुसार अक्षय तृतीया की तिथि 10 मई शुक्रवार को सुबह 4 बजकर 16 मिनट से शुरू होगी और इसका अंत 11 मई के दिन सुबह 2 बजकर 51 मिनट पर हो जाएगा। इसलिए इस साल अक्षय तृतीया 10 मई को मनाई जाएगी। वहीं ज्योतिष के दृष्टिकोण से यह दिन बेहद शुभ होता है। क्योंकि इस दिन सूर्य और चंद्रमा उच्च राशि में होते हैं।

अक्षय तृतीया 2024 शुभ मुहूर्त (Akshaya Tritiya 2024 Shubh Muhurat)

अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त 10 मई को सुबह 5 बजकर 48 मिनट से शुरू होगा जो कि दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। मान्‍यता है कि अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में किए गए हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होती है। वहीं इस दिन रवि योग भी बन रहा है, जिसमें पूजा करने का दोगुना फल प्राप्त होता है।

अक्षय तृतीया का महत्व

अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। वहीं शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान विष्‍णु के परशुराम अवतार का जन्‍म हुआ था। अक्षय तृतीया के दिन ही युधिष्ठिर को कृष्‍णजी ने अक्षय पात्र दिया था। जिसमें कभी भी भोजन समाप्‍त नहीं होता था। इस दिन दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। वहीं इस दिन को शास्त्रों में अबूझ मुहूर्त की संज्ञा दी है। मतलब इस दिन विवाह, गृह प्रवेश, वाहन खरीदारी, सगाई या कोई अन्य शुभ काम किया जा सकता है। वहीं अक्षय तृतीया के दिन एकाक्षी नारियल, दक्षिणावर्ती शंख और पारद शिवलिंग खरीदकर घर लाना बेहद शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024