हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन को आखा तीज भी कहा जाता है। वहीं इस दिन 3 राज योग बन रहे हैं। साथ ही ग्रहों की शुभ स्थिति भी आज बनी हुई है। वहीं आज के दिन आप जो भी काम करते हैं उसका क्षय नहीं होता। साथ ही आज के दिन सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। वहीं अक्षय तृतीय पर्व पर बनी ग्रहों की यह स्थिति 4 राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं।

ये बन रहे हैं तीन बेहद शुभ योग:

  1. रोहिणी नक्षत्र और शोभन योग की वजह से मंगल रोहिणी योग बन रहा है।
  2. इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में, शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में, शनि अपनी स्वराशि कुंभ में और बृहस्पति अपनी स्वराशि मीन में मौजूद होंगे। जो कई सालों के बाद बना है।
  3. मंगलवार को तृतीया तिथि होने से सर्वाग सिद्धि योग बन रहा है। जिसको ज्योतिष के दृष्टिकोण से बहुत शुभ माना जाता है।

मेष राशि: आपके लिए यह ग्रहों का संयोग शुभ साबित हो सकता है। आपकी गोचर कुंडली के धन में सूर्य देव विराजमान है। इसलिए कई दिनों से चलीं आ रहीं मानसिक परेशानियों से आपको निजात मिलेगी। साथ ही इस दौरान आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। उधार दिया हुआ धन वापस आ सकता है। व्यापार में कोई डील फाइनल हो सकती है।

कर्क राशि: अक्षय तृतीया पर बन रहे राज योग से आपको समाज में मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उनको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। कार्यस्थल पर आपके कार्य की वाहवाही हो सकती है। साथ ही बॉस और वरिष्ठजनों का आपको सहयोग प्राप्त हो सकता है। 

सिंह राशि: आपको भी इन राजयोग का फायदा मिलेगा। इस समय आपको जॉब में प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। कारोबार में मुनाफे के योग हैं। अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा धनलाभ मिल सकता है। साथ ही इस समय आपके अटके हुए काम बी बनेंगे और किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

मीन राशि: इस समय धन की स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में हैं तो कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अगर आप इस समय साझेदारी का काम करना चाह रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। समाज में इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही इस समय आप व्यवसायिक यात्रा भी कर सकते हैं तो आपको लाभकारी साबित हो सकती है। आप इस वक्‍त मन में जो इच्‍छा रखकर भगवान की पूजा करेंगे, आपको मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी।