03 May 2022 Ka Panchang: आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष की तृतीया है। रोहिणी नक्षत्र है। साथ ही आज अक्षय तृतीया पर्व भी है। इसलिए आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। शास्त्रों के अनुसार आज के दिन ही परशुराम जी का अवतार पृथ्वी पर हुआ था। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं खरीदारी का शुभ महूर्त और राहुकाल…
आज की तिथि- तृतीया पूर्ण रात्रि तक
आज का नक्षत्र- रोहिणी 03:18 AM, May 04 तक
आज का करण- तैतिल और गर
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का योग- अतिगण्ड
आज का वार- मंगलवार
आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय (Sun Time)
सूर्योदय– 5:56 AM
सूर्यास्त- 6:51 PM
आज का शुभ मुहूर्त (Today Auspicious Time):
अभिजीत मुहूर्त- 11:29 AM से 12:21 PM
अमृत काल- 11:44 PM से 01:31 AM, May 04
ब्रह्म मुहूर्त- 04:22 AM से 05:10 AM
आइए जानते हैं खरीदारी का चौघड़िया मुहूर्त का समय:
प्रात:काल के लिए मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत)- सुबह 08 बजकर 58 मिनट से दोपहर 01 बजकर 57 मिनट तक
दोपहर के लिए मुहूर्त (शुभ)- दोपहर 03 बजकर 39 मिनट से शाम 05 बजकर 17 मिनट तक
शाम के लिए मुहूर्त (लाभ)- रात 08 बजकर 19 मिनट से रात 09 बजकर 37 मिनट तक
रात का मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर)- रात 10 बजकर 57 मिनट से देर रात 02 बजकर 59 मिनट तक
राहु काल- 03:37 PM से 05:14 PM तक
अक्षय तृतीया पर ग्रहों का स्थिति: 3 मई को देशभर में अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जा रहा है। आज चंद्रमा की स्थिति बेहद शुभ है। साथ ही ग्रहों की राजा सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में हैं। वहीं शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि में हैं। साथ ही गुरु अपनी स्वराशि मीन में हैं। वहीं गुरु और शुक्र की युति भी बनी हुई है। साथ ही आज 3 राज योग भी बने हुए हैं। जो हंस, मालव्य और शश नामक राज योग हैं।
अक्षय तृतीया पर करें ये उपाय:
1- आज के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए आज के दिन सोना जरूर खरीदें। जिससे आपके घर में सुख- समृद्धि का वास रहेगा और मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।
2-साथ ही आज के दिन किसी पानी का पात्र जरूर दान करें। मान्यता है ऐसा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।