Ahoi Ashtami 2024 Star Rise Time Today (Aaj Tara Kab Niklega): आज अहोई अष्टमी का व्रत रखा जा रहा है। माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य के लिए निर्जला व्रत रख रही है। इसके साथ ही शाम को चांद और तारों का दीदार करने के साथ अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोला जाएगा। हिंदू धर्म में अहोई अष्टमी का विशेष महत्व है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष का अष्टमी तिथि को इस व्रत को रखा जाता है। इस साल ये व्रत 24 अक्टूबर को रखा जा रहा है। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और उत्तम भविष्य के लिए निर्जला व्रत रखती है्ं। इसके बाद शाम को चंद्रमा और तारों को देखकर अपना व्रत खोलती हैं। अष्टमी तिथि को पड़ने के कारण इसे अहोई आठे के नाम से क्षी जाना  जाता है। ये पर्व दिवाली से करीब 8 दिन पहले पड़ता है। इस दिन विधिवत तरीके से अहोई माता की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं अहोई अष्टमी पर किस समय निकलेंगे चांद और तारे….

अहोई अष्टमी व्रत तिथि 2024? (Ahoi Ashtami 2024 Date)

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि आरंभ- 24 अक्टूबर को सुबह 1 बजकर 18 मिनट पर
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि समाप्त- 25 अक्टूबर को सुबह 1 बजकर 58 मिनट तक
अहोई अष्टमी 2024 तिथि- 24 अक्टूबर 2024, गुरुवार

अहोई अष्टमी चांद-तारों का सही समय 2024

तारों को देखने के लिए शाम का समय – शाम 06:06 बजे
चंद्रोदय समय- रात 11:56 मिनट पर चंद्रोदय होगा

अहोई अष्टमी राधा कुंड स्नान मुहूर्त और तिथि 2024 (Ahoi Ashtami Radha Kund Snan Muhurat 2024)

अहोई अष्टमी के दिन राधाकुंड स्नान का विशेष महत्व है। इस दिन राधा कुंड में डुबकी लगाने और कुंड के अंदर खड़े होकर राधा रानी की पूजा करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। इसी के कारण शादीशुदा जोड़े एक साथ रात के समय राधा कुंड के पवित्र जल में डुबकी लगाते हैं।

अहोई अष्टमी पर राधा कुंड स्नान का मुहूर्त- 24 अक्टूबर की रात 11 बजकर 38 मिनट से देर रात 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।

अहोई माता कौन हैं (Ahoi Mata Kaun Hai)

अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता की पूजा करने का विधान है। बता दें कि अहोई माता को मां पार्वती का ही अवतार माना जाता है। इनकी पूजा करने से वह संतान की रक्षा के साथ उत्तम स्वास्थ्य का वरदान देती हैं।

शहर के हिसाब से चांद और तारे का समय

शहरचांद का समयतारों का समय
दिल्लीरात 11:56 मिनटशाम 06:06 बजे
मुंबई12:34 ए एम, अक्टूबर 2506:32 पी एम
गुरुग्राम11:56 पी एम06:07 पी एम
मेरठ11:52 पी एम06:04 पी एम
कानपुर11:47 पी एम06:07 पी एम
लखनऊ11:44 पी एम05:53 पी एम
प्रयागराज11:43 पी एम05:51 पी एम
भोपाल12:06 ए एम, अक्टूबर 2506:10 पी एम
गाजियाबाद11:54 पी एम06:06 पी एम
फरीदाबाद11:55 पी एम06:06 पी एम
मथुरा11:56 पी एम06:06 पी एम
रांची11:33 पी एम05:38 पी एम
बेंगलुरु12:26 ए एम, अक्टूबर 2506:18 पी एम
हरिद्वार11:48 पी एम06:02 पी एम
उज्जैन12:13 ए एम, अक्टूबर 2506:17 पी एम
नोएडा11:55 पी एम06:06 पी एम
ग्रेटर नोएडा</td>11:54 पी एम06:05 पी एम

M

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024