Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj:  सोशल मीडिया पर आजकल एक संत के प्रवचन काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन संत का नाम है प्रेमानंद महाराज। जिनके इस समय देश- विदेश में लाखों की संख्या में फॉलोअर हो चुते हैं। आपको बता दें कि महाराज जी राधा रानी के अनन्य भक्त हैं।  साथ ही वह सत्संग के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन करते हैं और जीवन जीने की कला सिखाते हैं। वहीं प्रेमानंद महाराज जी के सत्संग में कई सिलिब्रिटी पहुंचे हैं। जिसमें अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, ग्रेट खली, सिंगर बीपार्क और आसएसएस प्रमुख मोहन भागवत का नाम शामिल है। वहीं कुछ प्रदेशों के मंत्री और उपमुख्य मंत्री भी महाराज जी से भेंट कर चुके हैं। वहीं कई बड़े संत भी मिल चुके हैं। वहीं अभी हाल में अभिनेता आशुतोष राणा ने महाराज जी से भेंट की थी।

आपको बता दें कि महाराज जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भक्त उनसे पूछ रहा है कि ये प्लेन हादसा कैसे हो गया, जिस पर महाराज जी उत्तर दे रहे हैं कि आप सोचकर देखो कि जिंदा आदमी कैसे जला होगा। उसको कितनी पीड़ा हुआ होगी। महाराज जी ने कहा आप खुद को वहां पर रखकर देखो कि जिंदा आदमी पर पेट्रोल डालकर जलाया गया हो। जिंदा जलना बहुत बुरी मृत्यु है। होश में जलना कितना भयानक कष्ट है। महाराज जी ने कहा ये किसी के भी हाथ हो सकता है। ये हमारे साथ भी हो सकता है। हम भी किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। इसलिए भगवान की शरण में रहो और भगवान का नाम जप अधिक से अधिक करो। क्योंकि कब यहां से पत्ता साफ हो जाए कुछ पता नहीं। महाराज जी ने कहा आप आराम से जा रहे हो और गाड़ी आई आपको रोंदकर चली गई। ऐसे कितने केस हुए हैं।

प्रेमानंद महाराज से आगे कहा जो लोग हवाईजहाज में बैठे थे वो तो जल गए, लेकिन जहां हवाई जहाज गिरा वहां भी जनहानि हुई होगी। इसलिए यहां कब कहां क्या हो जाए, कुछ पता नहीं क्योंकि ये मृत्यु लोक है। इसलिए जिसने हमारी गर्भ में रक्षा करी वो ही भगवान हमारी रक्षा करेगा। इसलिए ज्यादा से ज्यादा नाम जप करो। भगवान के आश्रित रहो और नाम जप करके पाप को नष्ट कर दो। इसलिए हम बार बार कहते हैं मांस मत खाओ, शराब मत पिओ और हिंसा मत करो। दूसरी- बहन बेटियों पर गलत नजर मत डालो। क्योंकि ये कर्म जब तुम्हारे सामने आएगा तो कुछ नहीं कर पाओगे। इसलिए अगर इस भयावह संसार में आपको कोई बचा सकते हैं तो वो भगवान हैं।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025