Saturn Grah Margi 2022: वैदिक ज्योतिष शास्त्र मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर  गोचर करता है। साथ ही ग्रह समय- समय पर वक्री और मार्गी भी होते हैं। आपको बता दें कि शनि ग्रह 30 साल बाद जुलाई में मकर राशि में वक्री हुए थे और वो अब 23 अक्टूबर को मार्गी होंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको शनि का मार्गी होना अत्यंत लाभप्रद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं।

मेष राशि: शनि देव के मार्गी होने से आप लोगों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। इस समय आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं व्यापार में आपको इस समय जबरदस्त लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय दौरान आपकी कार्यशैली में भी निखार देखने को मिलेगा। जिससे कार्यस्थल पर आपकी वाहवाही हो सकती है। साथ ही नया वाहन या मकान खरीदने के योग भी बन रहे हैं।

मीन राशि: शनि देव मार्गी होने से आपको व्यापार और करियर में सुनहरी सफलता मिल सकती हैं। इस दौरान आपकी इनकम में बढ़ोतरी के आसार हैं। साथ ही इस समय आपके आय के नए- नए स्त्रोत भी बनेंगे। वहीं आप धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। पुरानी बीमारी से निजात मिल सकती है। नई नौकरी मिलने की भी संभावना है।

धनु राशि: शनि ग्रह के मार्गी होने धनु राशि के जातकों की जिंदगी में अहम बदलाव आ सकता है। साथ ही कोर्ट-कचहरी के पुराने मुकदमों से मुक्ति मिल सकती है। परिवार के साथ कहीं बाहर यात्रा के योग बन सकते हैं। अगर आप राजनीति में सक्रिय हैं तो इस समय आपको कोई पद मिल सकता है। घर में बड़े-बुजुर्गों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी और व्यापार दोनों ही क्षेत्रों में सफलता के प्रबल योग बनेंगे। इस समय आप परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। साथ ही इस समय आपको छोटे- भाई बहनों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। वहीं माता के माध्यम से आपको धनलाभ हो सकता है।