Rahu Gochar 2022: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक जब भी कोई ग्रह गोचर करता है। तो सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें राहु ग्रह 17 मार्च को मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष में राहु ग्रह को एक छाया और मायावी ग्रह माना जाता है। साथ ही वैदिक ज्योतिष में राहु ग्रह का संबंध शेयर, यात्राएं, धार्मिक यात्राएं, विदेश यात्रा, महामारी, राजनीति आदि से माना जाता है। राहु के इस राशि परिवर्तन का अगर वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको विशेष धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन सीं हैं।

मिथुन राशि: आपकी राशि से राहु ग्रह 11वें भाव में गोचर करेंगे, जिसे इनकम का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी वाय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इनकम के नए स्त्रोत बन सकते हैं। व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। इस समय व्यापार में आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। अगर आप राजनीति में सक्रिय हैं, तो आपको कोई पद मिल सकता है। साथ ही मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं, इसलिए इस समय आपको शेयर बाजार से भी लाभ हो सकता है।

कर्क राशि: आपके लिए राहु देव का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु देव आपके नवम भाव में गोचर करेंगे, जिसे भाग्य स्थान और विदेश यात्रा का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही आप जिस काम में हाथ डालेंगे, वहां आपको सफलता हाथ लगेगी। व्यापार जो काफी समय से धीमा चल रहा था, उसमें तेजी आएगी। जिन लोगों का बिजनेस रेस्टोरेंट, अनाज या खाने- पीने से संंबंधित है उनको विशेष लाभ हो सकता है। (यह भी पढ़ें)- 30 साल बाद शनि देव करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, इन 2 राशि वालों पर खत्म होगा ढैय्या का प्रभाव, शुरू होंगे अच्छे दिन

मीन राशि: आपकी गोचर कुंडली से राहु देव दूसरे भाव में गोचर करेंगे, जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए राहु के गोचर से इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आमदनी में बढ़ोतरी की प्रबल संभावना है। कहीं से आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही अगर आपका धन अटका हुआ था तो वो इस दौरान प्राप्त हो सकता है। जो लोग वकील, शिक्षक या मार्केंटिंग क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको विशेष लाभ हो सकता है। आपको इस दौरान राजनीति में भी कोई पद प्राप्त हो सकता है। (यह भी पढ़ें)- Numerology: इन जन्मतिथि वाले लोग बनते हैं सफल बिजनेसमैन और संगीतकार, बुध ग्रह की कृपा से बनते इनके सारे काम