Rahu Gochar 2022: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर राशि परिवर्तन करता है। इस राशि परिवर्तन का असर मानव जीवन पर पूर्ण रूप से पड़ता है और यह गोचर किसी व्यक्ति के लिए लकी रहता है तो किसी के लिए अनलकी।आपको बता दें कि छाया ग्रह राहु ने 12 अप्रैल को मंगल की स्वराशि मेष में गोचर कर लिया है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु देव को शेयर, यात्राएं, विदेश यात्रा, महामारी, राजनीति आदि का कारक कहा गया हैं और राहु ग्रह के गोचर से इन क्षेत्रों पर विशेषकर प्रभाव पड़ता है। इसलिए राहु ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह गोचर अच्छा धनलाभ करा सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन सीं हैं।
मिथुन राशि: आपकी राशि से राहु ग्रह ने 11वें स्थान में प्रवेश किया है। जिसे ज्योतिष में आय और लाभ का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपको कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही इनकम के नए-नए स्त्रोत बन सकते हैं। अगर आपका कारोबार विदेश से जुड़ा हुआ है तो अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान करियर और व्यापार में सफलता के योग हैं। मिथुन राशि पर बुध ग्रह का आधिपत्य है और ज्योतिष शास्त्र में बुध को व्यापार का दाता कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको कारोबार में आशातीत सफलता मिल सकती है। वहीं अगर आप शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं। धनलाभ के प्रबल संकेत दिख रहे हैं।
कर्क राशि: राहु देव का गोचर आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है क्योकि राहु देव ने आपकी गोचर कुंडली से दशम भाव में प्रवेश किया है। जिसे कर्मक्षेत्र, व्यापार और नौकरी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। साथ ही जो लोग नौकरी में पहले से कार्यरत हैं उनका प्रमोशन या अप्रेजल भी हो सकता है। व्यापार में आशातीत सफलता मिल सकती है। अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं तो वो भी शुरू कर सकते हैं। वहीं इस समय शेयर मार्केट में भी आपको धनलाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का भी मन बना सकते हैं। कर्क राशि पर चंद्रमा ग्रह का आधिपत्य है। इसलिए यह देखना होगा कि कुंडली में चंद्रमा किस राशि में आपको विद्यमान हैं। साथ ही चंद्र और राहु ग्रह में आपस में कैसा संबंध है। शेयर बाजार में भी लाभ के संकेत हैं।
मीन राशि: आपकी गोचर कुंडली में राहु देव ने दूसरे भाव में प्रवेश किया है। जिसे जिसे धन और वाणी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। साथ ही व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं करियर और व्यापार में आशातीत सफलता मिलेगी। वहीं इस समय आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी और गुप्त शत्रुओं का नाश होगा। अगर आप राजनीति में प्रयासरत हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। मतलब कोई पद प्राप्त हो सकता है। वही अगर आप शेयर और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। लाभ के संकेत हैं। मीन राशि पर गुरु बृहस्पति का आधिपत्य है। इसलिए जिन लोगों का व्यापार गुरु ग्रह से जुड़ा हुआ है उनको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही यहां यह भी देखना होगा कि आपकी कुंडली में गुरु ग्रह और राहु देव में आपस में कैसा संबंध है।