Rahu Gochar 2022:  ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर गोचर करता है। इस गोचर का प्रभाव मानव जीवन पर पूर्ण रूप से पड़ता है और यह किसी के लिए लकी रहता है तो किसी के लिए अनलकी।आपको बता दें कि छाया ग्रह राहु ने 12 अप्रैल को मंगल की स्वराशि मेष में प्रवेश कर लिया है।

ज्योतिष शास्त्र में राहु ग्रह को शेयर, यात्राएं, विदेश यात्रा, महामारी, राजनीति आदि का कारक कहा गया हैं और राहु देव के राशि परिवर्तन से इन क्षेत्रों पर विशेष असर पड़ता है। इसलिए राहु ग्रह का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको अच्छा यह गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन सीं हैं।

मिथुन राशि: आपकी गोचर कुंडली में राहु देव ने 11वें भाव में गोचर किया है। जिसे इनकम और लाभ स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। विदेश से धनलाभ हो सकता है। वहीं करियर और कारोबार में सफलता के योग हैं। मिथुन राशि पर बुध देव का आधिपत्य है और ज्योतिष में बुध को व्यापार का दाता कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको व्यापार में आशातीत सफलता मिल सकती है। वहीं अगर आप शेयर मार्केट में पैसा लगाना चाहते हैं, तो निवेश कर सकते हैं। धनलाभ के संकेत दिख रहे हैं।

कर्क राशि: आपकी राशि से राहु देव ने दशम स्थान में गोचर किया है। जिसे कर्मक्षेत्र और नौकरी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही जो लोग जॉब में पहले से कार्यरत हैं उनका प्रमोशन या इंक्रीमेंट भी हो सकता है। कारोबार में आशातीत सफलता मिल सकती है। अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं तो वो भी शुरू कर सकते हैं। शेयर बाजार में भी फायदा हो सकता है। वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा ग्रह हैं। इसलिए यह देखना होगा कि कुंडली में चंद्रमा किस राशि में आपको विद्यमान हैं और राहु देव की भी कुंडली में क्या स्थिति है।

मीन राशि: आपकी गोचर कुंडली में राहु देव ने दूसरे भाव में गोचर किया है। जिसे धन और वाणी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में सफलता के योग हैं। वहीं इस समय आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और गुप्त शत्रुओं का नाश होगा। अगर आप राजनीति में प्रयासरत हैं तो आपको आशातीत सफलता मिल सकती है। अगर आप शेयर और लॉटरी में पैसा लगाते हैं, तो यह निवेश के लिए अनुकूल है। फायदा हो सकता है। मीन राशि पर गुरु बृहस्पति का आधिपत्य है। इसलिए जिन लोगों का व्यापार गुरु ग्रह से जुड़ा हुआ है उनको इस दौरान विशेष लाभ हो सकता है।