Rahu Gochar 2022:  ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर राशि परिवर्तन करता है। इस राशि परिवर्तन का असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पूर्ण रूप से पड़ता है और यह किसी के लिए लकी रहता है तो किसी के लिए अनलकी।आपको बता दें कि मायावी ग्रह राहु ने 12 अप्रैल को मंगल की स्वराशि मेष में गोचर कर लिया है।

ज्योतिष शास्त्र में राहु ग्रह को शेयर, यात्राएं, विदेश यात्रा, महामारी, राजनीति आदि का कारक कहा गया हैं और राहु देव के राशि परिवर्तन से इन क्षेत्रों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। इसलिए राहु देव के गोचर का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको अच्छा यह गोचर लाभकारी हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन सीं हैं।

मिथुन राशि: आपकी आपकी राशि से राहु ग्रह ने 11वें भाव में गोचर किया है। जिसे आय और लाभ का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। विदेश से अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं करियर और व्यापार में सफलता के योग हैं। मिथुन राशि पर बुध देव का आधिपत्य है और ज्योतिष में बुध को व्यापार का दाता कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको कारोबार में आशातीत सफलता मिल सकती है। वहीं अगर आप शेयर मार्केट में पैसा लगाना चाहते हैं, तो निवेश कर सकते हैं। धनलाभ के संकेत दिख रहे हैं। वहीं राजनीति में भी इस दौरान आपको अच्छी सफलता मिल सकती है।

कर्क राशि: आपकी गोचर कुंडली से राहु देव ने दशम भाव में गोचर किया है। जिसे कर्मक्षेत्र और जॉब का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही जो लोग नौकरी में पहले से कार्यरत हैं उनका प्रमोशन या इंक्रीमेंट भी हो सकता है। व्यापार में आशातीत सफलता मिल सकती है। अगर आप नया कारोबार शुरू करना चाह रहे हैं तो वो भी शुरू कर सकते हैं। शेयर बाजार में भी आपको धनलाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा ग्रह हैं। इसलिए यह देखना होगा कि कुंडली में चंद्रमा किस राशि में आपको विद्यमान हैं और राहु देव की भी कुंडली में क्या स्थिति है।

मीन राशि: राहु देव का गोचर आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योकि राहु देव ने आपके दूसरे भाव में गोचर किया है। जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही करियर और व्यापार में सफलता के योग हैं। वहीं इस समय आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और गुप्त शत्रुओं का नाश होगा। अगर आप राजनीति में प्रयासरत हैं तो आपको आशातीत सफलता मिल सकती है। अगर आप शेयर और लॉटरी में पैसा लगाते हैं, तो यह निवेश के लिए अनुकूल है। लाभ के संकेत हैं। मीन राशि पर गुरु बृहस्पति का आधिपत्य है। इसलिए जिन लोगों का व्यापार गुरु ग्रह से जुड़ा हुआ है उनको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है।