Rahu Gochar 2022: ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर गोचर करता है। इस गोचर का असर मानव जीवन पर पूरी तरह से पड़ता है और यह गोचर किसी के लिए लकी रहता है तो किसी के लिए अनलकी।आपको बता दें कि मायावी ग्रह राहु ने 12 अप्रैल को मेष में प्रवेश कर लिया है। जो मंगल ग्रह की स्वराशि मानी जाती है।
ज्योतिष में राहु ग्रह को शेयर, यात्राएं, विदेश यात्रा, महामारी, राजनीति आदि का कारक कहा गया हैं और राहु देव के इस गोचर से इन क्षेत्रों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। इसलिए राहु देव के राशि परिवर्तन का असर वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको अच्छा यह गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन सीं हैं।
मिथुन राशि: आपकी राशि से राहु ग्रह ने 11वें भाव में गोचर किया है। जिसे आय और लाभ का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। विदेश से भी अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं करियर और बिजनेस में जबरदस्त सफलता के योग हैं। मिथुन राशि पर बुध देव का आधिपत्य है और ज्योतिष में बुध को व्यापार का दाता कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको व्यापार में सुनहरी सफलता मिल सकती है। वहीं अगर आप शेयर मार्केट में पैसा लगाना चाहते हैं, तो निवेश कर सकते हैं। धनलाभ के योग हैं। वहीं राजनीति में भी इस दौरान आपको सफलता के योग दिख रहे हैं। आप लोग एक गोमेद रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी साबित होगा।
कर्क राशि: राहु ग्रह का गोचर आप लोगों को किसी वरदान से कम साबित नहीं होने वाला है। क्योंकि राहु ग्रह ने आपकी गोचर कुंडली से दशम स्थान में प्रवेश किया है। जिसे कर्मक्षेत्र और जॉब का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही जो लोग नौकरी में पहले से कार्यरत हैं उनका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही व्यापार में आशातीत सफलता मिल सकती है। अगर आप नया कारोबार शुरू करना चाह रहे हैं तो वो भी शुरू कर सकते हैं। वहीं शेयर मार्केट में भी आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं। इसलिए यह देखना होगा कि जन्मकुंडली में चंद्रमा किस राशि में स्थित हैं और राहु देव की भी कुंडली में क्या स्थिति है। आप लोग एक मून स्टोन धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए शुभ साबित होगा।
मीन राशि: राहु देव का गोचर आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि राहु देव ने आपके दूसरे भाव में गोचर किया है। जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति के योग बने हुए हैं। साथ ही करियर और कारोबार में आशातीत सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और गुप्त शत्रुओं का नाश होगा। मतलब शत्रुओं पर आप विजय पाएंगे। वहीं अगर आप राजनीति में प्रयासरत हैं तो आपको आपको सफलता मिल सकती है।
अगर आप शेयर और लॉटरी में पैसा लगाते हैं, तो यह निवेश के लिए अनुकूल है। लाभ के संकेत हैं। मीन राशि पर गुरु बृहस्पति का आधिपत्य है। इसलिए जिन लोगों का व्यापार गुरु ग्रह से जुड़ा हुआ है उनको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। आप लोग एक पुखराज धारण कर सकते हैं जो आपके लिए लकी साबित होगा।