Rahu Gochar 2022: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर राशि परिवर्तन करता है। इस राशि परिवर्तन का प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पूर्ण रूप से पड़ता है और यह किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ।आपको बता दें कि मायावी ग्रह राहु ने 12 अप्रैल को मंगल की स्वराशि मेष में प्रवेश कर लिया है।

ज्योतिष शास्त्र में राहु ग्रह को शेयर, यात्राएं, विदेश यात्रा, महामारी, राजनीति आदि का कारक कहा गया हैं और राहु देव के इस गोचर से इन क्षेत्रों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। इसलिए राहु देव के गोचर का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको अच्छा यह गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन सीं हैं।

मिथुन राशि: आपकी गोचर कुंडली राशि से राहु देव ने 11वें स्थान में गोचर किया है। जिसे इनकम और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। विदेश से भी अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं करियर और व्यापार में जबरदस्त सफलता के योग हैं। मिथुन राशि पर बुध देव का आधिपत्य है और ज्योतिष में बुध को व्यापार का दाता कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको कारोबार में आशातीत सफलता मिल सकती है। वहीं अगर आप शेयर मार्केट में पैसा लगाना चाहते हैं, तो निवेश कर सकते हैं। धनलाभ के संकेत दिख रहे हैं। वहीं राजनीति में भी इस दौरान आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आप लोग एक गोमेद रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए शुभ फलदायी साबित होगा।

कर्क राशि: आपकी राशि से राहु ग्रह ने दशम स्थान में गोचर किया है। जिसे कर्मक्षेत्र और नौकरी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको नई नौकरी का ऑपर आ सकता है। साथ ही जो लोग जॉब में पहले से कार्यरत हैं उनकी पदोन्नति हो सकताी है। साथ ही कारोबार में आशातीत सफलता मिल सकती है। अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं तो वो भी शुरू कर सकते हैं। वहीं शेयर बाजार में भी आपको धनलाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा ग्रह हैं। इसलिए यह देखना होगा कि कुंडली में चंद्रमा किस राशि में आपको विद्यमान हैं और राहु देव की भी कुंडली में क्या स्थिति है। आप लोग एक मून स्टोन धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए शुभ साबित होगा।

मीन राशि: राहु ग्रह का गोचर आप लोगों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योकि राहु ग्रह ने आपके दूसरे स्थान में गोचर किया है। जिसे धन और वाणी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही करियर और व्यापार में सफलता के योग हैं। वहीं इस समय आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और गुप्त शत्रुओं का नाश होगा। मतलब शत्रुओं पर आप विजय पाएंगे। वहीं अगर आप राजनीति में प्रयासरत हैं तो आपको आशातीत सफलता मिल सकती है। अगर आप शेयर और लॉटरी में पैसा लगाते हैं, तो यह निवेश के लिए अनुकूल है। लाभ के संकेत हैं। मीन राशि पर गुरु बृहस्पति का आधिपत्य है। इसलिए जिन लोगों का व्यापार गुरु ग्रह से जुड़ा हुआ है उनको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। आप लोग एक पुखराज धारण कर सकते हैं जो आपके लिए शुभ फलदायी साबित होगा।