Rahu Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर गोचर करता है। इस गोचर का असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पूर्ण रूप से पड़ता है और यह परिवर्तन किसी व्यक्ति के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ।आपको बता दें कि छाया ग्रह राहु ने 12 अप्रैल को मंगल की स्वराशि मेष में प्रवेश कर लिया है।
ज्योतिष में राहु ग्रह को शेयर, यात्राएं, विदेश यात्रा, महामारी, राजनीति आदि का कारक कहा गया हैं और राहु देव के राशि परिवर्तन से इन क्षेत्रों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। इसलिए राहु ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको अच्छा यह गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन सीं हैं।
मिथुन राशि: राहु देव के मेष राशि में प्रवेश से आप लोगों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। क्योकि राहु देव ने आपके 11वें भाव में गोचर किया है। जिसे इनकम और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं करियर और कारोबार में सफलता के योग हैं। मिथुन राशि पर बुध देव का आधिपत्य है और ज्योतिष में बुध को व्यापार का दाता कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको कारोबार में आशातीत सफलता मिल सकती है। वहीं अगर आप शेयर मार्केट में पैसा लगाना चाहते हैं, तो निवेश कर सकते हैं। धनलाभ के संकेत दिख रहे हैं। वहीं राजनीति में भी इस दौरान आपको अच्छी सफलता मिल सकती है।
कर्क राशि: आपकी राशि से राहु देव ने दशम स्थान में प्रवेश किया है। जिसे कर्मक्षेत्र और नौकरी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही जो लोग जॉब में पहले से कार्यरत हैं उनका प्रमोशन या इंक्रीमेंट भी हो सकता है। कारोबार में आशातीत सफलता मिल सकती है। अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं तो वो भी शुरू कर सकते हैं। शेयर बाजार में भी इस दौरान आपको धनलाभ हो सकता है। साथ ही दौरान आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा ग्रह हैं। इसलिए यह देखना होगा कि कुंडली में चंद्रमा किस राशि में आपको विद्यमान हैं और राहु देव से उनके कैसे संबंध हैं।
मीन राशि: आपकी राशि से राहु देव का गोचर दूसरे भाव में हुआ है, जिसे धन और वाणी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही करियर और बिजनेस में सफलता के योग हैं। राहु के गोचर से आपको नई योजनाओं में भी सफलता मिलेगी। वहीं इस समय आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और गुप्त शत्रुओं का नाश होगा। अगर आप राजनीति में प्रयासरत हैं तो आपको आशातीत सफलता मिल सकती है। अगर आप शेयर और लॉटरी में पैसा लगाते हैं, तो यह निवेश के लिए यह समय शुभ है। लाभ के संकेत हैं। मीन राशि पर गुरु ग्रह का आधिपत्य है। इसलिए जिन लोगों का व्यापार गुरु ग्रह से जुड़ा हुआ है उनको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। यह पर यह देखने वाली बात है कि राहु ग्रह का गुरु बृहस्पति से कुंडली में कैसे संबंध हैं। साथ ही इनकी कुंडली में क्या स्थिति है।