Jupiter In Rohini Nakshatra: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि के साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह अभी रोहिणी नक्षत्र में संचरण कर रहे हैं। वहीं गुरु ग्रह ने 12 साल बाद वृष राशि में प्रवेश किया था, जिससे स्वामी शुक्र हैं। वहीं रोहिणी नक्षत्र के स्वामी भी शुक्र ग्रह हैं। ऐसे में गुरु ग्रह का शुक्र नक्षत्र में प्रवेश का असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनकी इस समय किस्मत पलट सकती है। साथ ही इन राशियों के जातकों को सभी भौतिक सुख, वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि में ही संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आपकी कार्य करने की शैली में निखार आएगा। वहीं आप किसी प्रॉपर्टी या फिर शेयर मार्केट में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह वक्‍त इस काम के लिए बहुत अच्‍छा है। आपको शानदार रिटर्न हासिल होगा। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं इस समय आपकी इच्छाओंं की पूर्ति होगी।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

गुरु ग्रह का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में शानदार सफलता मिलेगी। वहीं करियर में अप्रत्‍याशित लाभ मिलने की संभावना है। आपको इस बीच नौकरी में प्रमोशन मिलने के चांस हैं और आपका पैसा भी अच्‍छा खासा बढ़ जाएगा। साथ ही जो लोग नौकरी की तालाश में हैं उनको नौकरी मिल सकती हैष वहीं इस समय कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं नया कार्य शुरू करने के लिए भी समय अनुकूल है। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के छठे भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। साथ ही वह आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं आप किसी प्रॉपर्टी या फिर शेयर मार्केट में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह वक्‍त इस काम के लिए बहुत अच्‍छा है। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024