Guru Planet Gochar 2022: सौरमंडल का हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि मेंं एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। साथ ही इस गोचर का प्रभाव का मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि देवगुरु बृहस्पति 12 महीने बाद राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। वह अपनी स्वराशि मीन में प्रवेश करेंगे। इसलिए इस राशि परिवर्तन का महत्व और भी बढ़ गया है।
ज्योतिष में गुरु ग्रह का संबंध ज्ञान, वृद्धि, शिक्षक, संतान, शिक्षा धन, दान और पुण्य से माना गया है। इसलिए गुरु के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…
वृष राशि: इस राशि के लोगों के 13 अप्रैल से अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि गुरु ग्रह आपको 11वें भाव में गोचर करेंगे, जिसे इनकम और लाभ का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। नई बिजनेस डील हो सकती है। जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा, जिससे आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे और आपकी तारीफ हो सकती है। मतलब गुरु के राशि परिवर्तन से आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि: आपकी राशि से गुरु बृहस्पति दशम भाव में गोचर करेंगे, जिसे नौकरी और कर्म का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं और बिजनेस का विस्तार हो सकता है। वहीं जो लोग मार्केटिंग और मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए यह समय शानदार रहने वाला है। साथ ही मिथुन राशि पर बुध देव का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार गुरु ग्रह और बुध देव में मित्रता का भाव है। इसलिए यह गोचर आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। (यह भी पढ़ें)- साप्ताहिक राशिफल, 11 अप्रैल से 17 अप्रैल 2022: इस सप्ताह 4 ग्रहों का होगा गोचर, मेष राशि से लेकर मीन राशि तक जानें सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल
कर्क राशि: आपकी गोचर कुंडली से गुरु का गोचर नवम भाव में होने जा रहा है। जिसको भाग्य और विदेश स्थान कहा गया है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही जो काम कफी दिनों से अटके हुए थे वो बन सकते हैं। वहीं इस दौरान आप व्यापार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं, जो लाभकारी सिद्ध होगी। वहीं जिन लोगों का व्यापार खान- पान, होटल, रेस्टोरेंट से जुड़ा हुआ है, उन लोगों को इस समय विशेष लाभ हो सकता है। साथ ही जो लोग नौकरी बदलना चाह रहे थे उनके लिए यह समय अनुकूल है। मतलब वो लोग नौकरी बदल सकते हैं। (यह भी पढ़ें)- Palmistry: बेहद ही सौभाग्यशाली मानी जाती हैं ऐसी लड़कियां जिनके हाथ में होते हैं ऐसे निशान