Guru Transit 2022: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित अवधि पर राशि परिवर्तन करता है और इस परिवर्तन का सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि ज्ञान और वृद्धि के कारक गुरु बृहस्पति ने 12 अप्रैल को अपनी स्वराशि मीन में प्रवेश कर लिया है।

ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह का संबंध ज्ञान, वृद्धि, शिक्षक, संतान, शिक्षा धन, दान और पुण्य से माना गया है। इसलिए बृहस्पति के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको इस राशि परिवर्तन से जबरदस्त धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

वृष राशि: आपकी राशि से गुरु ग्रह का गोचर 11वें स्थान में हुआ है। जिसे आय और लाभ का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत भी बन सकते हैं। व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। कोई व्यवसायिक डील फाइनल हो सकती है। जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा, जिससे आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे और आपकी तारीफ हो सकती है। वहीं जो लोग नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। शुरू कर सकते हैं। साथ ही गुरु बृहस्पति आपके 8वें भाव के स्वामी है। इसलिए इस समय जो लोग रिसर्च से जुड़े हुए हैं उनको ये समय शानदार रहने वाला है। 

मिथुन राशि: आपकी  गोचर कुंडली से गुरु ग्रह दशम स्थान में गोचर करेंगे, जिसे जॉब और कार्यक्षेत्र का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय आपके प्रमोशन और इंक्रीमेंट के भी योग हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं और बिजनेस का विस्तार हो सकता है। वहीं जो लोग मार्केटिंग और मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए यह समय शानदार रहने वाला है। वहीं मिथुन राशि पर ग्रहों के राजकुमार बुध देव का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार बुध और गुरु ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए यह समय आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। 

कर्क राशि: आपकी राशि से गुरु ग्रह नवम स्थान में गोचर करेंगे, जिसे भाग्य और  विदेश यात्रा का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही अटके हुए काम बनेंगे। वहीं इस दौरान आप कारोबार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं, जो लाभकारी सिद्ध होगी। वहीं जिन लोगों का व्यापार खान- पान, होटल, रेस्टोरेंट से जुड़ा हुआ है, उन लोगों को इस समय विशेष लाभ हो सकता है। वहीं गुरु के इस गोचर कर्क राशि के लोग अपने लक्ष्यों और कार्यों को पूरा करने में सक्षम होंगे। वहीं गुरु ग्रह आपके छठे भाव के स्वामी हैं, जिसे रोग और शत्रु का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको शत्रुओं पर जीत हासिल होगी और गुप्त शत्रुओं का नाश होगा।