Guru Planet Gochar 2022: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर गोचर करता है और इस राशि परिवर्तन का सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि ज्ञान और वृद्धि के दाता गुरु बृहस्पति ने 12 अप्रैल को अपनी प्रिय राशि मीन में गोचर कर लिया है।

ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह का संबंध ज्ञान, वृद्धि, शिक्षक, संतान, शिक्षा धन, दान और पुण्य से माना गया है। इसलिए गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको इस राशि परिवर्तन से अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

वृष राशि: आपकी राशि से गुरु ग्रह का गोचर 11वें स्थान में हुआ है। जिसे आय और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत भी बन सकते हैं। व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कोई व्यवसायिक डील भी फाइनल हो सकती है। जिससे आपको लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा, जिससे आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे और आपकी तारीफ हो सकती है। वहीं जो लोग नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। वह शुरू कर सकते हैं। साथ ही गुरु बृहस्पति आपके 8वें भाव के स्वामी है। इसलिए इस समय जो लोग रिसर्च से जुड़े हुए हैं उनको ये समय अच्छा रहने वाला है। साथ ही कोई कोई पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

मिथुन राशि: इस राशि के लोगों के लिए गुरु ग्रह का गोचर लाभकारी रहने वाला है। क्योंकि गुरु ग्रह ने आपके दशम भाव में गोचर किया है। जिसे जॉब, व्यापार और कार्यक्षेत्र का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। साथ ही इस समय आपके प्रमोशन और अप्रेजल के भी योग हैं। कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं और बिजनेस का विस्तार हो सकता है। वहीं जो लोग मार्केटिंग और मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए यह समय शानदार रहने वाला है। वहीं मिथुन राशि पर बुध देव का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार बुध और गुरु ग्रह में मित्रता है। इसलिए यह समय आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। 

कर्क राशि: आपकी गोचर कुंडली से गुरु ग्रह का गोचर नवम भाव में हुआ है।जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही अटके हुए काम बनेंगे। वहीं इस दौरान आप बिजनेस के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं, जो लाभकारी साबित हो सकती है। । वहीं जिन लोगों का बिजनेस खान- पान, होटल, रेस्टोरेंट से जुड़ा हुआ है, उन लोगों को इस समय विशेष लाभ हो सकता है। वहीं गुरु के इस गोचर कर्क राशि के लोग अपने लक्ष्यों और कार्यों को पूरा करने में सक्षम होंगे। वहीं गुरु ग्रह आपके छठे भाव के स्वामी हैं, जिसे रोग और शत्रु का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको शत्रुओं पर विजय हासिल होगी और गुप्त शत्रुओं का नाश होगा।