Guru Planet Gochar 2022: ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर राशि परिवर्तन करता है और इस राशि परिवर्तन का सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि देवताओं का गुरु बृहस्पति ने 12 अप्रैल को अपनी स्वराशि मीन में प्रवेश कर लिया है।

वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह का संबंध ज्ञान, वृद्धि, शिक्षक, संतान, शिक्षा धन, दान और पुण्य से माना गया है। इसलिए गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह राशि परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

वृष राशि: आप लोगों के लिए गुरु का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योकि गुरु ग्रह ने आपके 11वें भाव में गोचर किया है। जिसे आय और लाभ का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत भी बन सकते हैं। बिजनेस में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कोई व्यवसायिक डील भी फाइनल हो सकती है। जो भविष्य में लाभकारी साबित हो सकती है। वहीं इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा, जिससे आपकी ऑफिस में वाहवाही हो सकती है। वहीं जो लोग नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। वह शुरू कर सकते हैं। साथ ही गुरु बृहस्पति आपके 8वें भाव के स्वामी है। इसलिए इस समय जो लोग रिसर्च के फील्ड से जुड़े हुए हैं उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है।

मिथुन राशि: आपकी राशि से गुरु ग्रह का गोचर दशम भाव में हुआ है। जिसे जॉब और कार्यक्षेत्र का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय आपके प्रमोशन और इंक्रीमेंट के भी योग हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं और व्यापार का विस्तार हो सकता है। वहीं जो लोग मार्केटिंग और मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए यह समय शानदार रहने वाला है। वहीं मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं और ज्योतिष के अनुसार बुध देव और गुरु ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए यह समय आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। 

कर्क राशि: आपकी गोचर कुंडली में गुरु ग्रह का गोचर नवम भाव में हुआ है। जिसे भाग्य और विदेश स्थान का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही व्यापार में जो डील रुकी हुईं थी वो भी फाइनल हो सकतीं हैं। वहीं इस दौरान आप बिजनेस के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं, जो लाभप्रद साबित हो सकती है। । वहीं जिन लोगों का व्यापार खान- पान, होटल, रेस्टोरेंट से जुड़ा हुआ है, उन लोगों के लिए यर समय लाभकारी साबित हो सकता है। वहीं गुरु ग्रह के इस राशि परिवर्तन से कर्क राशि के लोग अपने लक्ष्यों और कार्यों को पूरा करने में सक्षम होंगे। वहीं बृहस्पति ग्रह आपके छठे भाव के स्वामी हैं, जिसे रोग और शत्रु का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको शत्रुओं पर विजय हासिल होगी और गुप्त शत्रुओं का नाश होगा। साथ ही किसी पुराने रोग से मुक्ति भी मिल सकती है।