Guru Planet Transit 2022: वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी गुरु बृहस्पति गोचर करते हैं, तो गुरु ग्रह का प्रभाव ज्ञान, वृद्धि, शिक्षक, संतान, शिक्षा धन, दान, पिता- पुत्र संबंध पर पड़ता है। इसके साथ ही राशियों पर भी गुरु ग्रह के गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर भी पड़ता है। आपको बता दें गुरु ग्रह ने 12 अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश किया है। जिससे 3 राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

वृष राशि: गुरु ग्रह का गोचर आप लोगों को किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। क्योंकि गुरु ग्रह ने आपकी गोचर कुंडली के 11वें भाव में गोचर किया है। जिसे इनकम और लाभ का भाव माना गया है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत भी बन सकते हैं। वहीं बिजनेस में भी अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपको सभी भौतिक सुख इस समय प्राप्त होंगे। वहीं इस समय आप कोई व्यवसायिक डील भी फाइनल हो सकती है। जिससे आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा। साथ ही इस समय आप नए- नए आईडिया का प्रयोग कर सकते हैं। जिससे आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे और आपकी वाहवाही हो सकती है। वहीं जो लोग नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय हितकर है। वह शुरू कर सकते हैं। साथ ही गुरु बृहस्पति आपके 8वें स्थान के स्वामी है। इसलिए इस समय जो लोग शोध से जुड़े हुए हैं उनको ये समय अनुकूल रहने वाला है। साथ ही कोई कोई पुराने रोग से मुक्ति मिल सकता है।

मिथुन राशि: गुरु ग्रह के गोचर से आपको बिजनेस और करियर में आशातीत सफलता मिल सकती है। क्योंकि गुरु ग्रह ने आपके दशम स्थान में गोचर किया है। जिसे नौकरी, व्यापार और कार्यक्षेत्र का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। कार्यक्षेत्र में ट्रांसफर हो सकता है। साथ ही इस समय आपका प्रमोशन और अप्रेजल भी हो सकता है। बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं और व्यापार का विस्तार हो सकता है। वहीं जो लोग मार्केटिंग और मीडिया के फील्ड से जुड़े हुए हैं उनके लिए यह समय लाभकारी रहने वाला है। वहीं मिथुन राशि पर बुध देव का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार बुध और गुरु ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए यह समय आपके लिए शुभ लाभप्रद साबित हो सकता है। आप लोग एक पन्ना धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी स्टोन साबित हो सकता है।

कर्क राशि: आप लोगों को गुरु बृहस्पति के गोचर से हर क्षेत्र में भाग्य का साथ मिल सकता है। क्योंकि आपकी राशि से गुरु ग्रह ने आपके नवम स्थान में गोचर किया है। जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलता देख रहा है। साथ ही अटके हुए काम भी इस दौरान बनेंगे। वहीं इस समय आप व्यापार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं, जो फायदेमंद साबित हो सकती है। । वहीं जिन लोगों का कारोबर खान- पान, होटल, रेस्टोरेंट, अनाज से जुड़ा हुआ है, उन लोगों को इस समय विशेष लाभकारी साबित हो सकता है।

वहीं गुरु के इस गोचर कर्क राशि के लोग अपने लक्ष्यों और कार्यों को पूरा करने में सक्षम होंगे। वहीं गुरु ग्रह आपके छठे स्थान के स्वामी हैं, जिसे रोग और शत्रु का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको शत्रुओं पर विजय हासिल होगी और गुप्त शत्रुओं का नाश होगा। आप लोग इस समय एक मून स्टोन या मोती रत्न धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए लकी स्टोन साबित हो सकता है।