Guru Gochar 2022: ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर राशि परिवर्तन करता है। जिसका प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। साथ ही ये गोचर किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति 13 अप्रैल को अपनी प्रिय राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसलिए इस गोचर का महत्व और भी बढ़ गया है।
ज्योतिष में गुरु ग्रह का संबंध ज्ञान, वृद्धि, शिक्षक, संतान, शिक्षा धन, दान और पुण्य से माना गया है। इसलिए गुरु के गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह राशि परिवर्तन शुभ फलदायी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…
वृष राशि : आपके लिए गुरु ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से गुरु 11वें भाव में गोचर करेंगे, जिसे लाभ और आय का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में अच्छी वृद्धि हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही कोई नई बिजनेस डील हो सकती है। जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा, जिससे आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे और आपकी तारीफ हो सकती है। साथ ही जो लोग मीडिया या फिल्म लाइन, फैशन डिजाइनिंग से जुड़े हुए हैं उनको यह समय शानदार रहने वाला है। वो इस समय अपने करियर में अच्छी सफलता पा सकते हैं।
मिथुन राशि: आपकी राशि से गुरु ग्रह दशम भाव में गोचर करेंगे, जिसे करियर और नौकरी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं और व्यापार का विस्तार हो सकता है। वहीं जो लोग मार्केटिंग, वकील और मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए यह समय शानदार रहने वाला है। उन लोगों को करियर में सफलता मिल सकती है। साथ ही मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं और ज्योतिष के अनुसार गुरु ग्रह और बुध देव में मित्रता का भाव है। इसलिए यह गोचर आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। (यह भी पढ़ें)- Vastu Tips: वास्तु अनुसार घर की इस दिशा में रखें पिरामिड, सुख-समृद्धि का रहेगा वास
कर्क राशि: आपकी गोचर कुंडली में गुरु का गोचर नवम स्थान में होगा, जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का भाव कहा माना गया है।इसलिए इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही अटके हुए काम बनेंगे। वहीं इस दौरान आप कारोबार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं, जो आपको फायदेमंद साबित हो सकती है। वहीं जिन लोगों का व्यापार खान- पान, होटल, रेस्टोरेंट से जुड़ा हुआ है, उन लोगों को इस समय विशेष लाभ हो सकता है। विदेश यात्रा के भी योग बन सकते हैं। साथ ही प्रतियोगी छात्रों के लिए भी यह समय अनुकूल रह सकता है। मतलब उनको किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। (यह भी पढ़ें)- Lal Kitab: सुख-समृद्धि के लिए लाल किताब में बताए गए हैं ये उपाय, जानिये और क्या है मान्यता