Adhik Maas Amavasya 2023 Date: शास्त्रों में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। आपको बता दें कि अमावस्या तिथि पितरों का समर्पित होती है। वहीं अगर अधिकमास में अमावस्या तिथि पड़े तो उसका महत्व और भी बढ़ जाता है। क्योंकि यह हर 3 साल में एक बार आती है। आपको बता दें कि इस बार अधिकमास की अमावस्या 16 अगस्त को पड़ रही है। ज्योतिष में इस दिन के लिए कुछ विशेष उपायों का वर्णन मिलता है। जिनको करने से जीवन में संपन्नता और सुख- समृद्धि का वास रहेगा। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…
धन में वृद्धि के लिए करें ये उपाय
इस दिन आपको तुलसी की माला से 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही धन में वृद्धि होगी। वहीं भगवान विष्णु के साथ- साथ पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
पितृ होंगे प्रसन्न
अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित होती है। इसलिए इस दिन पितरों के नाम से दान करने वे प्रसन्न होते हैं। साथ ही सुख- समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। आपको बता दें कि इस दिन पितरों के नाम से ब्राह्राण भोज कराने चाहिए। साथ ही दान- दक्षिणा और वस्त्र का दान करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में संपन्नता बनती है। साथ ही जिन लोगों को संतान प्राप्ति में बाधा आ रही है, उनके संतान प्राप्ति के योग बनते हैं।
गाय को खिलाएं ये चीज
गाय में सभी देवी- देवताओं का वास माना जाता है। इसलिए अधिकमास की अमावस्या पर गाय को आटे की लोई में गुड़ डालकर खिलाएं और साथ ही हरा चारा भी डालें। ऐसा करने से आपको अक्षय पुण्य की प्राप्ति होगी।
ईशान कोण में जलाएंं दीपक
अगर बहुत मेहनत करने के बाद भी आपके जीवन में आर्थिक तंगी बनी हुई है, साथ ही जीवन में दरिद्रता का वास है, तो आप अधिकमास की अमावस्या पर ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाकर रखें। इस दीपक को सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक जलाकर रखें। आपको बता दें कि ईशान कोण को देवगुरु का स्थान माना जाता है। इसलिए मान्यता है इस स्थान को स्वच्छ व रोशन रखने से गुरु की कृपा होती है। साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।