आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कई ऐसी बातों का जिक्र किया है, जो आज के समय में भी प्रासंगिक है। उनकी नीतियों का अनुसरण करने वाला व्यक्ति सुखी जीवन को भोगता है। महान अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य अपनी बुद्धिमत्ता के लिए जाने जाते हैं। अपनी नीतियों के माध्यम से ही आचार्य चाणक्य ने नंद वंश का नाश कर, मौय वंश की स्थापना करवाई थी। चाणक्य की नीतिज्ञों के कारण ही एक साधारण बालक चंद्रगुप्त मौर्य सम्राट बन गए थे।
चतुर कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कुछ ऐसी आदतों का जिक्र किया है, जिनके होने पर व्यक्ति कंगाल हो सकता है। ऐसे में लोगों को चाणक्य जी की इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। दुश्मन को चाहते हैं हराना, तो आचार्य चाणक्य की इन बातों का हमेशा रखें ध्यान
घर में क्लेश: आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि जिन लोगों के घर में क्लेश होता है, वहां हमेशा ही धन का अभाव रहता है। ऐसे घरों में माता लक्ष्मी कभी वास नहीं करतीं। हालांकि, जिन घरों में शांति का माहौल रहता है, वहां पर मां लक्ष्मी सदा विराजमान रहती हैं।
पूजा-पाठ: चतुर कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया कि जिन घरों में पूजा-पाठ नहीं होती, वहां पर हमेशा दरिद्रता का वास रहता है। वहां हमेशा धन की कमी रहती है। बता दें, पूजा-पाठ करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में आर्थिक संकट से उबरने के लिए घर में नियमित तौर पर पूजा-पाठ जरूर करनी चाहिए।
अपने बड़ों का सम्मान नहीं करने वाला व्यक्ति: आचार्य चाणक्य ने अपने नीति-शास्त्र में इस बात का जिक्र किया है, जो लोग अपने बड़ों का सम्मान नहीं करते, उनके पास कभी भी धन नहीं टिकता। ऐसे लोग अपना सबकुछ खोकर कंगाल हो जाते हैं। इसलिए चाणक्य हमेशा अपने बड़ों का सम्मान और छोटों से प्रेम करने की सलाह देते हैं।
साफ-सफाई का रखें हमेशा ध्यान: चाणक्य जी ने अपने नीति-शास्त्र में साफ-सफाई को विशेष महत्व दिया है। आचार्य चाणक्य के अनुसार जो लोग साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते, वह कंगाल हो जाते हैं। क्योंकि, मां लक्ष्मी को साफ-सफाई बेहद ही प्रिय है, वह उन घरों में कभी वास नहीं करतीं, जहां पर गंदगी होती है।