Vastu Tips : आजकल लोगों को अपने ऑफिस की टेबल पर प्लांट रखने का शौक है। क्योंकि एक तो पेड़ पौधे रखने से वातावरण शुद्ध रहता है। साथ ही व्यक्ति को ताजगी महसूस होती है। साथ ही वास्तु दोष के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है। लेकिन वास्तु में ऐसे पेड़- पौधों का वर्णन मिलता है। जिनको ऑफिस की टेबल पर रखने से आपके जीवन में दरिद्रदी छा सकती है।साथ ही करियर में बाधा आ सकती है।  असल में इन पौधों से निकलने वाली नेगेटिव एनर्जी आपके करियर के लिए सही नहीं मानी जाती। आइए, जानते हैं कि वास्तु के अनुसार आपको किन पौधों को ऑफिस में लगाने के लिए बचना चाहिए…

​बांस का पौधा​

ऑफिस की डेस्ट पर बांस का पौधा रखना नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि ऑफिस डेस्क पर बांस का पौधा रखने से कार्यक्षेत्र में तनाव की समस्या आ सकती है। आपका तालमेल आपके सहकर्मियों के साथ बिगड़ सकता है। वहीं, आपको मानसिक तनाव की समस्या भी हो सकती है। साथ ही करियर में बाधा आ सकती है।

कैक्टस का पौधा

वास्तु शास्त्र अनुसार ऑफिस डेस्क पर कैक्टस का पौधा रखने से बचना चाहिए। क्योंकि कैक्टस के पौधे में नुकीली पत्तियां होती हैं। साथ ही इसकी नुकीली पत्तियां कार्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है, जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न होती हैं। साथ ही आपका मन काम में नहीं लग सकता या फिर आपके सामने ऐसी समस्याएं आने लग जाती हैं, जिनकी वजह से आप अपने प्रोजेक्ट को समय पर पूरा नहीं कर पाते हैं। इसलिए इस पौधे को न रखें।

ऐलोवेरा का पौधा

वास्तु शास्त्र अनुसार अगर आप एलोवेरा जेल के पौधे को ऑफिस टेबल पर रखते हैं तो आपको आज ही हटा देना चाहिए। क्योंकि एलोवेरा जेल को ऑफिस डेस्क पर रखने से आपको प्रमोशन में परेशानी आ सकती है। साथ ही आपका ऑफिस में लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। वहीं न चाहकर भी आपकी बहस होने लग जाती है। साथ ही जीवन में ददिद्री छा सकती है। इस कारण से एलोवेरा जेल का पौधा न लगाएं।

तुलसी का पौधा

वास्तु शास्त्र अनुसार आप लोगों को ऑफिस की टेबल पर तुलसी का पौधा रखने से बचना चाहिए क्योंकि हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा पवित्र पौधा माना जाता है। ऐसे में ऑफिस में इसके रख-रखाव में काफी लापरवाही हो सकती है। इसलिए आप लोगों को तुलसी के पौधे को ऑफिस टेबल पर नहीं रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025