Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद हर वस्तु व्यक्ति की जिंदगी पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। अकसर ऐसा होता है कि कड़ी मेहनत के बावजूद भी मनमुताबिक फल प्राप्त नहीं हो पाता या फिर कोई काम नहीं बन पाता। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में मनी प्लांट का पौधा लगाने से वित्तीय स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
हालांकि घर में मनी प्लांट लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखना बेहद ही जरूरी है कि आप उसकी सही तरह से देखभाल करें। क्योंकि अगर आप वास्तु अनुसार मनी प्लांट की देखभाल नहीं करेंगे तो आपके जीवन में तनाव और वित्तीय संकट आ सकता है। मनी प्लांट लगाते वक्त दिशा का ध्यान रखना बेहद ही जरूरी है। क्योंकि अगर सही दिशा में मनी प्लांट नहीं लगाते तो आपके जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।
इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट: घर के दक्षिण-पूर्व कोने में हमेशा मनी प्लांट लगाना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है, साथ ही नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। वहीं मनी प्लांट का पौधा ईशान कोण में लगाने से घर में तनाव बढ़ता है।
पानी दें: मनी प्लांट के पौधे को रोजाना पानी देना चाहिए। क्योंकि अगर मनी प्लांट सूख जाए या फिर मुरझा जाए तो घर में दुर्भाग्य आता है। वहीं पौधे को कभी भी फर्श पर छूने ना दें। क्योंकि इससे नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
प्रवेश द्वार: मनी प्लांट को हमेशा घर के प्रवेश द्वार पर रखना चाहिए। ऐसा करने से आय के नए स्रोत खुलते हैं और करियर में भी नए अवसर प्राप्त होते हैं। साथ ही इस बात का ध्यान रखें की मनी प्लांट को कभी भी नीले रंग के गमले में ना लगाएं।
पत्तियों का आकार: मनी प्लांट खरीदते वक्त हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि वह दिल के आकार के हों। क्योंकि ऐसी पत्तियों का मनी प्लांट खरीदने से घर में धन और समृद्धि बढ़ती है।
बड़े गमले का करें इस्तेमाल: घर में मनी प्लांट को लगाने के लिए हमेशा बड़े गमले का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि मनी प्लांट में जितनी अधिक हरियाली होती है, उतनी आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।