Vastu Tips For Money: वास्तु शास्त्र अनुसार कई बार सुख-समृद्धि में बाधा का कारण घर का खराब वास्तु होता है। जिसकी तरफ किसी का ध्यान ही नहीं जाता। अगर वास्तु खराब हो तो व्यक्ति को आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ती हैं और व्यक्ति को तरक्की नहीं मिल पाती। वास्तु विज्ञान में कुछ विशेष उपाय ऐसे बताए गए हैं जिसे आजमाकर आप अपनी परेशानियों से काफी हद तक राहत पा सकते हैं। जानिए क्या हैं ये उपाय।

वास्तु शास्त्र अनुसार घर के उत्तर दिशा में देवी लक्ष्मी की कमलासन पर विराजमान जिसमें वो सोने की मुद्राएं गिरा रही हों वैसी तस्वीर लगानी चाहिए। मान्यता है कि इस तस्वीर को लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

वास्तु शास्त्र अनुसार घर में बरकत बनी रहे इसके लिए घर के मुखिया को भगवान शिव और चंद्र देव के मंत्रों का जाप प्रतिदिन करना चाहिए। मान्यतानुसार ऐसा करने से घर में सुख-शांति भी बनी रहती है।

कहते हैं कि अगर कुंडली में शनि ग्रह मजबूत हो तो ऐसा व्यक्ति लाइफ में खूब तरक्की करता है। इसलिए शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए और शनि साढ़े साती या ढैय्या से राहत के लिए घर के पश्चिम दिशा में शनि यंत्र की स्थापना करनी चाहिए। कहते हैं कि इससे लाइफ की कई परेशानियां खत्म हो जाती हैं।

घर में उन्नति और शांति का वास हो इसके लिए घर के दक्षिण पश्चिम भाग को ऊंचा रखना चाहिए। मकान के दक्षिण पश्चिम भाग में यदि कोई टीला या चट्टान हो तो ये भी बड़ा लाभकारी माना जाता है।

वास्तु शास्त्र अनुसार तरक्की के लिए पूर्वमुखी घर में मुख्य द्वार के बाहर ऊपर की तरफ सूर्य का चित्र लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो इसके लिए घर के मध्य भाग को हमेशा खाली रखना चाहिए और अगर सामान रखना भी है तो उस जगह को एक दम साफ रखें। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष अनुसार इन 4 राशियों की लड़कियां मानी जाती हैं डॉमिनेटिंग, पति पर रहती हैं हावी)

वास्तु अनुसार घर की उत्तर दिशा में दर्पण लगाने से आय और धन में वृद्धि होती है। ध्यान रखें कि पूरे घर में एक ही मुख्य दर्पण होना चाहिए।

घर के मुख्य दरवाजे पर काले घोड़े की नाल लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर के सदस्यों पर किसी की बुरी नजर नहीं लगती और तरक्की के रास्त खुलते हैं।

सभी बाधाओं से मुक्ति के लिए घर के मुख्य दरवाजे के अंदर और बाहर की तरफ गणेश जी की दो प्रतिमाएं इस तरह लगानी चाहिए जिससे उनकी पीठ एक दूसरे से जुड़ी रहे।

घर के ईशान कोण में तुलसी का पौधा लगाकर उसमें प्रतिदिन जल चढ़ाना चाहिए। सुबह और शाम के समय उसमें घी या तिल के तेल का दीपक जलाकर 11 बार “ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप करना चाहिए। मान्यता है ऐसा करने से धन आवक में तेजी से वृद्धि होने लगती है।