Vastu Tips For Money: अकसर ऐसा देखने को मिलता है कि पैसा तो व्यक्ति खूब कमाता है लेकिन उसे जोड़कर नहीं रख पाता जिससे धन में वृद्धि नहीं हो पाती। वास्तु शास्त्र की माने तो इसका कारण घर में मौजूद वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिसे अपनाने से धन में बढ़ोतरी होने की संभावना बढ़ जाती है। जानिए क्या हैं ये उपाय…

वास्तु अनुसार आप जिस तिजोरी या अलमारी में पैसे रखते हैं उसका मुंह उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने में धन में वृद्धि होती है। घर में पानी का निकास दक्षिण या पश्चिम दिशा से ही होना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है। घर के मुख्य दरवाजे पर अंदर और बाहर की तरफ गणेश जी की दो प्रतिमाएं इस तरह से लगानी चाहिए जिससे उनकी पीठ एक दूसरे से जुड़ी रहे। कहते हैं कि ऐसा करने से घर परिवार की सभी बाधाएं दूर होती हैं।

वास्तु अनुसार घर के मुख्य द्वार के ईशान कोण में तुलसी का पौधा लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है। साथ ही प्रतिदिन प्रातः काल उसमें जल अर्पित भी करना चाहिए तथा शाम के समय घी या तिल के तेल का दीपक भी जरूर जलाना चाहिए। इससे घर में धन का आगमन होता है। घर के उत्तर दिशा में देवी लक्ष्मी की मूर्ति लगाना भी शुभ माना जाता है। खासकर माता लक्ष्मी की वो मूर्ति जिसमें माता कमलासन पर विराजमान हों और स्वर्ण मुद्राएं गिरा रही हों। यह भी पढ़ें- किस्मत वाले होते हैं महीने की इन तारीखों में जन्मे लोग, बुद्धि और चतुराई से कमाते हैं धन

अगर आप घर के दक्षिण पश्चिम भाग को ऊंचा रखेंगे तो यह शुभ माना जाता है। इससे घर में उन्नति और शांति का वास होता है। पूर्वमुखी घर में मुख्य द्वार के बाहर ऊपर की तरफ सूर्य का चित्र या प्रतिमा लगाने से घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। घर में उत्तर दिशा में दर्पण लगाने से आय और धन में वृद्धि होती है। घर के मुख्य द्वार पर काले घोड़े की नाल लगाना भी शुभ माना जाता है। इससे घर में रहने वाले लोगों की तरक्की होती है।