बहुत सारे घरों में आपने पीतल की धातु से बने शेर को रखा देखा होगा। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में पीतल की धातु से बना शेर रखने से न केवल घर की शोभा बढ़ती है बल्कि यह आत्मविश्वास को बढ़ाने में भी सहायक होता है। परंतु क्या आपको पता है कि आखिर क्या कारण है कि घर में पीतल का शेर रखना किस प्रकार घर के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ता है? साथ ही इसे रखने की सही दिशा क्या होती है? यदि नहीं तो आगे हम इसे वास्तु शास्त्र के मुताबिक जानते हैं।

दरअसल वास्तु शास्त्र के जानकार ऐसा मानते हैं कि शेर आत्म-विश्वास और शक्ति का प्रतीक होता है। जिसे घर में रखने से आत्मविश्वास बढ़ता है। वास्तु के अनुसार  घर के उत्तर-पूर्व कोना या उत्तर दिशा में इसे रखना शुभ है। जिसके प्रभाव से कुछ ही समय में आपके व्यक्तित्व में कई परिवर्तन नजर आने लगेंगे। साथ ही इससे आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन भी आएगा।

इसके अलावा पीतल का शेर आपकी उपस्थिति को और अधिक शक्तिशाली बना देता है। वास्तु शास्त्र में इसे रखने की सही दिशा भी निर्धारित की गई है। जिसके अनुसार पीतल की धातु से बने शेर को घर की पूरब दिशा में स्थापित करते हैं तो यह घर के सभी सदस्यों में आत्मविश्वास बढ़ता है। ऐसे में इस बात का विशेष ध्यान रखें कि शेर का मुंह घर के केंद्र में होना चाहिए।