Vastu Tips For Home: अधिकतर लोग अपने घर में या घर के आस-पास कोई न कोई पौधा जरूर लगाते हैं। पौधे घर के वातावरण को शुद्ध बनाए रखते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। वास्तु शास्त्र अनुसार घर में ऐसे ही कोई भी पौधा नहीं लगा लेना चाहिए। क्योंकि कुछ पौधे नकारात्मक प्रभाव भी डाल सकते हैं। वास्तु की मानें तो प्रत्येक दिशा पर किसी न किसी देवता का आधिपत्य होता है और अगर सही दिशा में सही पौधा लगाया जाए तो घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।
मनी प्लांट लगाने से घर में सुख-समृद्धि आने की मान्यता है। इसे कभी भी घर के मुख्य दरवाजे पर नहीं लगाना चाहिए लेकिन ऐसा करना बिल्कुल गलत है। ये पौधा हमेशा उस स्थान पर लगाना चाहिए जहां किसी की आसानी से नजर न पड़ती हो। क्योंकि इस पौधे को बुरी नजर लगने के ज्यादा आसार रहते हैं। इस पौधे को कभी भी उत्तर पूर्व दिशा में भी नहीं रखना चाहिए। इस पौधे को दक्षिण दिशा में रखना शुभ माना जाता है।
वास्तु अनुसार क्रसुला ओवाटा का पौधा धन को आकर्षित करता है। अंग्रेज़ी में इसे जेड प्लांट, फ्रेंडशिप ट्री, लकी प्लांट भी कहते हैं। इसे घर में लगाना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। घर के आंगन में हरसिंगार का पेड़ होना भी शुभ माना जाता है। इससे घर परिवार में शांति और समृद्धि बने रहने की मान्यता है। घर में बांस का पौधा लगाना भी शुभ माना जाता है। वास्तु अनुसार इस पौधे को लगाने से कभी भी धन की कमी नहीं होती। इसे घर की उत्तरी दिशा में लगाना सबसे उत्तम माना जाता है। (यह भी पढ़ें- आय में वृद्धि के लिए लाल किताब में बताए गए हैं ये आसान उपाय)
वास्तु अनुसार घर के अंदर अश्वगंधा का पौधा लगाना शुभ माना जाता है और इससे वास्तु दोष भी खत्म होता है। इसे लगाने से धन-दौलत में वृद्धि होने की मान्यता है। वास्तु अनुसार घर में नारियल का पेड़ लगाना भी काफी शुभ होता है। इससे घर परिवार के लोगों को मान-सम्मान प्राप्त होता है। साथ ही तरक्की के रास्ते भी खुलते हैं।
वास्तु अनुसार बरगद का पेड़ काफी शुभ माना जाता है। लेकिन ये पेड़ घर की पूर्व दिशा में होना चाहिए। घर की दक्षिण दिशा में जामुन का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र अनुसार घर में हल्दी का पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती। घर में कृष्णकांता बेल लगाने से आर्थिक समस्याएं समाप्त हो जाती हैं। इस बेल को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और इस पर नीले रंग के फूल आते हैं। (यह भी पढ़ें- महिलाओं के इन अंगों पर तिल होना उनके भाग्यशाली होने का माना जाता है सूचक)
उत्तर दिशा कुबेर की मानी जाती है। इस दिशा में तुलसी का पौधा, केले का पेड़, गेंदा आदि लगाना शुभ माना गया है। पूर्व दिशा सूर्य देव की होती है। इस दिशा में कम ऊंचाई वाले पौधे लगाना उत्तम माना जाता है। वहीं दक्षिण दिशा मंगल की मानी जाती है अत: इस दिशा में लाल फूल लगाने से जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं। घर की पश्चिम दिशा चंद्रमा की मानी जाती है इस दिशा में वास्तु अनुसार चमेली, बेला, एलोवेरा, कड़ी पत्ते का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है।