Vastu For Plants: ज्योतिष और वास्तु शास्त्र अनुसार पेड़-पौधे भी हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो हमारे ग्रह-नक्षत्रों को मजबूत करते हैं तो कुछ ऐसे होते हैं जो हमारे भाग्य में कमी लाते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं शमी पौधे के बारे में। जिसका संबंध न्याय के देवता शनि देव से माना जाता है। कहते हैं इस पौधे को घर में लगाने से सिर्फ शनि दोष से ही मुक्ति नहीं मिलती बल्कि कई ग्रह मजबूत होते हैं। जानिए शमी के पौधे से जुड़ी जरूरी बातें।

शमी को माना जाता है चमत्कारिक पौधा: इस पौधे को चमत्कारिक पौधा माना जाता है। कहते हैं जो लोग इस पौधे को घर में रखकर इसकी विधि विधान पूजा करते हैं उनके पास धन की कभी कमी नहीं रहती। कहा जाता है शमी का पौधा सिर्फ भगवान शनि ही नहीं बल्कि शिव जी का भी प्रिय होता है। मान्यता है इस पौधे को घर में लगाने से सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। शनि का पौधा शनि के बुरे प्रभावों से बचाता है।

कहां लगाना चाहिए शमी का पौधा: शमी का पौधा इस तरह से लगाना चाहिए कि घर से निकलते वक्त वो आपके दाएं तरफ पड़े। इस पौधे को छत पर भी लगा सकते हैं। लेकिन इसे छत पर दक्षिण दिशा में रखें। अगर इस दिशा में धूप न आती हो तो फिर इसे आप पूर्व दिशा या फिर ईशान कोण में भी रख सकते हैं। (यह भी पढ़ें- इन 2 राशियों पर चल रही है शनि ढैय्या, जानिए कब मिलेगा इससे छुटकारा)

कब लगाना चाहिए: इस पौधे को लगाने के लिए शनिवार का दिन उत्तम माना जाता है। इसे घर के बाहर जमीन में या फिर गमले में भी लगा सकते हैं। अधिकतर लोग इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि शमी का पौधा कभी भी घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे के लगाने का सबसे उत्तम दिन विजयादशमी मानी जाती है।

शमी के पौधे के उपाय: अगर शनि साढ़े साती या शनि ढैय्या चल रही है तो शमी के पौधे के सामने नियमित रूप से सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। शमी के पौधे की पूरी केयर करनी चाहिए। जिससे ये सूखे नहीं। अगर किसी जरूरी काम के लिए घर से निकल रहे हैं तो शमी के पौधे के प्रणाम करके निकलना चाहिए। कहते हैं ऐसा करने से काम में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। (यह भी पढ़ें- इन राशियों के लड़के अपनी पत्नी की करते हैं काफी केयर, अच्छे पति होते हैं साबित)