Dream Interpretation: शायद ही कोई ऐसा इंसान हो जिसने सोते हुए कभी सपने न देखें हों। सपने में हम कई अच्छी-बुरी चीजें देखते हैं और उठने के बाद उसका अर्थ समझने की कोशिश करते हैं। स्वप्नशास्त्र की मानें तो सपने हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में पहले ही संकेत दे देते हैं। यहां आप जानेंगे ऐसे सपनों के बारे में जिनके आने से भविष्य में कोई न कोई अनहोनी होने के आसार रहते हैं।

कौआ देखना: सपने में कौआ देखना बेहद ही बुरा संकेत माना जाता है। यदि सपने में कौआ कुछ चुराते हुए दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि आपके साथ कोई दुर्घटना होने वाली है जिसके परिणामों को लेकर आप चिंता में पड़ सकते हैं। यदि कौआ सपने में डरावनी आवाज निकालते हुए दिखाई देता है। तो इसका मतलब निकट भविष्य में मृत्यु तुल्य कष्ट मिल सकता है।

यात्रा करते देखना: सपने में अपने आप को यात्रा करते देखना अशुभ माना जाता है। यदि ऐसा सपना आपको यात्रा पर जाने से एक-दो दिन पहले आता है तो आपको निकट भविष्य में यात्रा करने से बचना चाहिए। (यह भी पढ़ें- इन 4 राशियों के जातक माने जाते हैं सबसे ज्यादा भाग्यशाली, देखें क्या आपकी राशि भी है इनमें शामिल)

मुंडन करवाते देखना: यदि सपने में आप खुद को या फिर किसी ओर को मुंडन कराते देखते हैं तो इसका मतलब भी अशुभ माना गया है। ये सपना परिवार में किसी की तबीयत काफी ज्यादा खराब होने का संकेत देता है। इस सपने को देखने के बाद भगवान से प्रार्थना जरूर करनी चाहिए। (यह भी पढ़ें- वास्तु शास्त्र अनुसार घर में इन 4 पौधों को लगाने से आती है सुख-समृद्धि, रोग और कर्ज से भी मिलती है मुक्ति)

सुखे फूलों की माला: सपने में सूखे फूलों की माला पहने देखना भी अशुभ माना जाता है। ये सपना बदनामी होने या फिर कुछ भी बुरा होने का संकेत देता है।

गधे की सवारी: सपने में गधा या फिर उसकी सवारी करते देखना भी अशुभ संकेत है। ये सपना गंभीर बीमारी का या मृत्यु तुल्य कष्ट मिलने का संकेत देता है। (यह भी पढ़ें- खत्म हुआ सूर्य और शनि का समसप्तम योग, अब शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या से पीड़ितों को मिलेगी राहत)

सफेद कपड़ा: सपने में सफेद कपड़ा देखना भी काफी अशुभ माना जाता है। इस सपने को देखने के बाद अत्यंत ही सावधान रहने की जरूरत होती है।

बुरे सपनों के उपाय: अगर आपने बुरा सपना देखा है या निरंतर आपको खराब सपने आ रहे हैं तो महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। कहते हैं इस मंत्र के जाप से सभी बाधाएं और परेशानियां दूर हो जाती हैं।