कई बार हम सपने में ऐसी चीजें देखते हैं, जिनके बारे में हमने कभी सोचा भी नहीं था और न ही बात की थी। अचानक जब सपने में कुछ चीजें दिखाई देती हैं तो नींद से उठने के बाद भी हम बहुत देर तक इन सपनों के बारे में सोचते रहते हैं। दरअसल ये सपने हमारी सोच से परे होते हैं और इसके पीछे की वजह भी अलग होती है। कई बार हमारे सपने हमें हमारे जीवन से जुड़ी कुछ बातों का संकेत देते हैं। ये संकेत अच्छे और बुरे दोनों हैं।
अच्छे सपने मन की परेशानियों को दूर करने के लिए होते हैं और बुरे सपने चेतावनी देने के लिए होते हैं। इसलिए जब भी आप कुछ ऐसे सपने देखें, जिनके बारे में आपने कभी सोचा या न देखा हो तो आपको उस सपने का मतलब जरूर जानना चाहिए। अगर आप किसी राजा या राजा का महल या किला आदि देख रहे हैं तो समझ लें कि ये सपने आपके लिए कुछ संकेत लेकर आए हैं।
सपने में राजा या राजा का महल देखना
सपने में राजा या राजा का महल देखना शुभता का प्रतीक माना जाता है। सपने में किसी राजा को यदि आपने देखा है तो इसका मतलब कि आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने वाली है। राजा का महल दिख जाए तो समझ लें कि आपके जीवन में आपको आकस्मिक धन प्राप्त होने वाला है। कई बार यह आर्थिक तंगी दूर करने का संदेश भी देती है।
सपने में झरना देखना या किसी पहाड़ी नदी का पानी पीना
सपने में झरना देखना या किसी पहाड़ी नदी का पानी पीना बहुत ही शुभ संकेत है। ऐसा सपना बहुत ही भाग्यशाली लोगों को आता है और अगर आपको यह सपना आता है तो समझ लें कि यह आपकी किस्मत में बदलाव लाने वाला है। ऐसा सपना जीवन में अच्छे बदलाव लाने वाला है और खुश रहने का संकेत देता है।
सपने में देवता, गुरु, राजा, सफेद वस्त्र वाली स्त्री का दिखना
अगर सपने में देवता, गुरु, राजा, सफेद वस्त्र वाली स्त्री दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपका दुर्भाग्य समाप्त होने वाला है और आपके जीवन में आशीर्वाद आने वाला है। अगर सपने में इनमें से कोई आपके पास आता है तो समझ लें कि आपकी किस्मत आपको बेहतरीन से बेहतरीन चीजें देने वाली है। सपने में सफेद वस्तु देखने का मतलब है जीवन में धन, ऐश्वर्य की प्राप्ति और साथ ही मान सम्मान और कष्टों का अंत माना जाता है।
ध्यान रहे कि स्वप्न शास्त्र कहता है कि ये सपने उनके बारे में बात करने या उनके बारे में सोचने से भी आ सकते हैं, लेकिन इन सपनों का असली फल तभी मिलता है जब ये सपने अनजाने में आ जाते हैं।