Samudrik Shastra Eyes : आंखें बोलती हैं – आपने यह बहुत लोगों को बोलते हुए सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सामुद्रिक शास्त्र में आंखों के बारे में कईं ऐसी बातें बताई गई हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे। सामुद्रिक शास्त्र में यह माना जाता है कि व्यक्ति की आंखों से उसका स्वभाव जाना जा सकता है। इस शास्त्र की रचना ऋषि समुद्र ने की थी। उनका मानना था कि शरीर के अंग और उनकी बनावट व्यक्ति का व्यवहार, स्वभाव और भविष्य बताने में सक्षम है। इसी तरह आंखों का रंग भी व्यक्ति की जिंदगी के राज़ खोलता है।
भूरी आंखें (Brown Eyes Meaning In Samudrik Shastra)
लोग अक्सर ऐसा कहते हैं कि भूरी आंखों वाले धोखेबाज होते हैं। लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में ऐसा कहा जाता है कि भूरी आंखों वाले लोग बहुत ईमानदार होते हैं। ऐसे लोग स्वभाव के बहुत अच्छे होते हैं। यह लोग थोड़े गुस्सैल होते हैं। साथ ही इन्हें खुशमिजाज भी माना जाता है। ऐसी आंखों वाले बहुत आकर्षक होते हैं। इन्हें ईमानदारी पसंद होती है। भूरी आंख वाले लोगों का यह मानना होता है कि जीवन में परिश्रम से सब कुछ हासिल किया जा सकता है। यह लोग बहुत भावनात्मक भी होते हैं।
काली आंखें (Black Eyes Meaning In Samudrik Shastra)
काली आंखों वाले लोग दिल के सच्चे होते हैं। ऐसे लोगों को अक्सर अपनी मेहनत पर यकीन होता हैं। यह लोग किसी की बातों में नहीं आते हैं। कोई भी फैसला लेने से पहले यह उचित विचार विमर्श करते हैं। काली आंखों वालों का मानना होता है कि जिंदगी आज का नाम है। जो कुछ भी है, जैसा भी है, उसे आज ही जीना चाहिए। यह लोग भविष्य की परवाह नहीं करते हैं। ऐसे लोग अपनी जिम्मेदारियों के प्रति बहुत ईमानदार होते हैं।
नीली आंखें (Blue Eyes Meaning In Samudrik Shastra)
ऐसी आंखों वाले स्वभाव से बहुत अड़ियल किस्म के होते हैं। इनका मानना होता है कि जो इन्होंने कह दिया वह सही है। इन्हें दूसरों की बातें मानना पसंद नहीं होता है। इन लोगों को प्रेम संबंधों में अक्सर में धोखा सहना पड़ता है। सामुद्रिक शास्त्र में कहा जाता है कि नीली आंखों वालों को बहुत सोच समझ कर निर्णय लेने चाहिए। बिना सोचे-समझे कोई भी फैसला करने से इन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है।