Samudra Shastra: सामुद्रिक शास्त्र अनुसार किसी भी व्यक्ति के पैरों की उंगलियों को देखकर उसके व्यक्तित्व और नेचर के बारे में पता लगाया जा सकता है। आपको बता दें कि सामुद्रिक शास्त्र की रचना समुद्रि ऋषि ने की थी इसलिए इसका नाम सामुद्रिक शास्त्र पड़ा। इस शास्त्र में शरीर के सभी अंगों की तरह ही पैरों की उंगलियों के बारे में भी तर्क प्रस्तुत किए गए हैं। आइए जानते हैं पैरों की उंगलियों से किसी व्यक्ति का व्यक्तित्व जाना जा सकता है…

जिनकी होतीं हैं पतली उंगलियां

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिस व्यक्ति के पैरों की उंगलियां पतली होती हैं, वह कंजूस किस्म का होता है। साथ ही वह कठोर दिल का भी होता है और ऐसा व्यक्ति हमेशा स्वतंत्रता को पसंद करता है। साथ ही ये लैविश लाइफ जीने का शौकीन होता है।

जिनकी होती हैं मोटी उंगलियां

जिन लोगों के पैरों की उंगलियां मोटी होती हैं वह व्यक्ति स्पष्टवादी और मुंह पर बोलने वाला होता है। साथ ही वह दिल का साफ होता है। वहीं ऐसे लोग खुशमिजाज और मस्तमौला नेचर के होते हैं।ऐसे लोग बहुत खुशमिजाज होते हैं। इन्हें बहुत गुस्सा नहीं आता है। यह लोग कोशिश करते हैं कि इनकी वजह से किसी और को कभी दुख ना सहना पड़े।

उंगलियां के बीच ज्यादा दूरी होना

जिन लोगों के पैरों की उंगलियों के बीच बहुत ज्यादा दूरी होती है वो लोग स्वभाव से गर्भीले और स्वार्थी होते हैं। साथ ही ये लोग अपने दम पर अपना मुकाम हासिल करते हैं। ये लोग मनी माइंडेड भी होते हैं। हालांकि ये लोग पैसे नहीं जोड़ पाते क्योंकि इनके शौक महंगे- महेंंगे होते हैं। वहीं समाज में इन लोगों को खूब सम्मान प्राप्त होता है। (यह भी पढ़ें)- शनि देव के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही इन राशियों पर शुरू होगा ढैय्या का प्रभाव, जानिए उपाय

उंगलियों के बीच दूरी ना होना

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के पैरों के उंगलियों के बीच बिल्कुल भी दूरी नहीं होती हैं वो लोग बेहद सत्यनिष्ट और लॉयल होते हैं। साथ ही ये लोग महफिल से दूर रहते हैं। क्योकि इनको शांति प्रिय होती है। साथ ही इनकी यह कोशिश होती है कि यह केवल उतने ही लोगों को अपने साथ रखें जिनके साथ इन्हें खुशी महसूस हों। साथ ही ये लोग अपने लाइफ पार्टनर को बहुत खुश रखते हैं। (यह भी पढ़ें)- Surya Grahan: शनिचरी अमावस्‍या पर लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 3 राशि वालों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार