Nose Shape Personality Female: वैदिक ज्योतिष में व्यक्ति की जन्मकुंडली में ग्रहों का विश्लेषण करके फलित किया जाता है तो वहीं सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के अंगों का विश्लेषण करके फलित किया जाता है। समुद्र शास्त्र में नाक की बनावट को लेकर भी बहुत कुछ बताया गया है। लंबी, ऊंची, छोटी, चपटी आदि नाक को देखकर यह जाना जा सकता है कि आप आने वाले समय में कैसा जीवन बिताएंगे। साथ ही व्यक्ति कितना धनवान होगा और जीवन में उसको भौतिक सुख प्राप्त होंगे या नहीं। आइए जानते हैं नाक से जुड़े बड़ी राज…

करियर और कारोबार में तरक्की के लिए सावन में धारण करें ये रुद्राक्ष, शनि देव की रहेगी विशेष कृपा, जानिए धारण करने की सही विधि

पति और ससुराल के लिए होती हैं लकी

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन महिलाओं की की नाक सुडौल होती है और छिद्र एक समान होते हैं, उसे शुभ माना जाता है। ऐसी स्त्रियां जीवन में खूब तरक्की हासिल करती हैं और इन्हें कभी भी किसी चीज की कमी महसूस नहीं होती है। साथ ही ये पति और ससुराल के लिए लकी होती हैं। वहीं ये भौतिक सुख उठाती हैं। 

सुख- सुविधाएं होती हैं प्राप्त

जिन महिलाओं की नाक के आगे का हिस्सा लंबा होता है, वे बहुत लकी होती हैं। ऐसी स्त्रियां जीवनभर रानी जैसा सुख उठाती हैं और इन्हें कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती है। ये महिलाएं ससुराल में सभी लोगों को साथ लेकर चलती हैं। साथ ही ये पति से कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं।

तोते जैसी होती है नाक

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिनकी नाक तोते के समान होती है। ऐसी लड़कियां बहुत समझदार स्वभाव की होती हैं और इनका भविष्य भी बेहद उज्ज्वल होता है। साथ ही ये करियर में ऊंचा मुकाम पाती हैं। वहीं भोग-विलास की चीजों में भी इनकी विशेष रुचि होती है। साथ ही ये पति के लिए भाग्यशाली होती हैं। 

मां लक्ष्मी की रहती है विशेष कृपा

जिन लोगों की नाक थोड़ी झुकी हुई होती है उन्हें कभी भी जीवन में धन की कमी नहीं होती है। साथ ही इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। इनका जीवन धन से भरपूर होता है। इन लोगों को जीवन में सभी चीजें प्राप्त होती हैं। वहीं इन लोगों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है।


यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025