Samudrik Shastra: हमारे शरीर पर कई जगहों पर तिल होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में हर तिल का अपना अलग महत्व बताया गया है। साथ ही हर तिल के हिसाब से फलित भी बदला गया है। आज हम बात करने जा रहे हैं पैरों पर मौजदू तिलों के बारे में। पैर की अलग-अलग उंगलियों पर तिल होने का मतलब भी अलग-अलग होता है। इन्हें सामुद्रिक शास्त्र की मदद से समझा जा सकता हैं। आइए जानते हैं…

पैर की कनिष्ठा पर तिल:

 पैर की कनिष्ठा यानी सबसे छोटी उंगली पर तिल होने से व्यक्ति बहुत चंचल स्वभाव का होता है। ऐसा माना जाता है कि यह लोग एक जगह नहीं रह सकते हैं। ये लोग बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं। इन्हें महंगी- महंगी चीजे खरीदने का शौक होता है। अपने शौक पूरे करने के लिए खूब मेहनत करते हैं।

अनामिका उंगली पर तिल का मतलब:

 पैर की सबसे छोटी उंगली के बराबर वाली उंगली को अनामिका कहा जाता है। कहते हैं कि जिस व्यक्ति की अनामिका उंगली पर तिल होता है वह बहुत भाग्यशाली होता है। साथ ही ये लोग को हर चीज में जल्दबाजी करते हैं। इनमें धैर्य की कमी होती है। इनकी एक खास बात होती है ये सामने वाले को जल्दी प्रभावित कर लेते हैं। 

पैर की मध्यमा पर तिल:

 पैर की बीच वाली उंगली को मध्यमा कहा जाता है। इस उंगली पर तिल होने से व्यक्ति बहुत सारी भाषाओं का ज्ञान ही बनता है। ऐसे लोगों को लोकप्रिय होने की हार्दिक इच्छा होती है। ये लोग बड़े नेता हो सकते हैं। ये लोग अपनी प्रभावशाली वाणी से सामने वाले को जल्दी आकर्षित कर लेते हैं। ये जिंदगी खुलकर जीने में विश्वास रखते हैं। (यह भी पढ़ें)- Numerology: बेहद रोमांटिक माने जाते हैं इन जन्मतिथि वाले लड़के, जीवनसाथी को रखते हैं हमेशा खुश

तर्जनी पर तिल का अर्थ:

अंगूठे के बराबर वाली उंगली को तर्जनी उंगली कहा जाता है। इस उंगली पर तिल होने का मतलब यह होता है कि व्यक्ति बहुत किस्मत वाला है। ऐसे व्यक्ति को कभी जीवन में किसी चीज की कमी नहीं होती है। ये लोग मस्तमौला होते हैं। ये घूमने- फिरने में विश्वास रखते हैं। साथ ही इनको कंजूसी बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। ये लोग खुलकर पैसे खर्च करने में विश्वास रखते हैं।

अंगूठे पर तिल का मतलब:

पैर के अंगूठे पर तिल होने का यह मतलब है कि वह व्यक्ति घूमने-फिरने का बहुत शौकीन है। ऐसा व्यक्ति मौका मिलते ही दुनिया से दूरी बनाकर अपने साथ समय व्यतीत करने दूर जाना चाहता है। इनको शांति पसंद होती है। ये लोग लड़ाई- झगड़ों से दूर रहते हैं। ये लोग हर परिस्थिति में खुश रहते हैं। (यह भी पढ़ें)- Rashi Parivartan 2022 : फरवरी माह में सूर्य, शुक्र और मंगल करेंगे गोचर, इन 5 राशि वालों को हो सकता है जबरदस्त धनलाभ