Oceanography Tips for Lips: हस्तरेखा शास्त्र में जैसे व्यक्ति के हाथ में स्थित रेखाओं और चिह्नों के आधार पर फलित किया जाता है। वैसे ही सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद अंगों की बनावट और उसके आकार को देखकर विश्लेषण किया जाता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं व्यक्ति के होंठों के बारे, क्योंकि किसी भी इंसान के होठों की बनावट को देखकर यह पता लगाया जा सकता है कि उसका व्यक्तित्व कैसा होगा और भविष्य में वह कितना धनवान होगा। तो आइए जानते हैं…
होते हैं महत्वाकांक्षी और भौतिकवादी
जिन महिलाओं का ऊपरी होंठ मोटा होता है। वह महत्वाकांक्षी होती हैं। साथ ही यह हमेशा अपने पैरों पर खड़ा होने की सोचती हैं। वहीं इस तरह की होंठ वाली महिलाओं को ड्रामा क्वीन कहा गया है। साथ ही ये लोग इमोशनल होते हैं। वहीं इन्हें भीड़ वाली जगहों में आकर्षण का केंद्र बनना अच्छा लगता है। ये लोग हर बात को तर्क के साथ पूरा करते हैं। वहीं इनकी तर्क करने की शक्ति अच्छी होती है। ये भौतिकवादी भी होते हैं। साथ ही ये लोग शांतिप्रिय होते हैं। ये लोग जल्दी दूसरों के साथ घुलमिल जाते हैं।
होते हैं बुद्धिमान और चतुर
जिन लोगों के होंठ गुलाबी के रंग के होते हैं उनको जीवन में सभी भौतिक सुख प्राप्त होते हैं। ये लोग दिमाग के तेज होते हैं और अपनी चतुराई के चलते ही यह हर क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं। इन लोगों का बातचीत करने का तरीका भी बहुत प्रभावशाली होता है। ये सामने वाले व्यक्ति को जल्दी अपना बना लेते हैं। लेकिन इन लोगों मैं एक कमी होती है ये लोग अपनी बात को सर्वोपरी रखने की कोशिश करते हैं। साथ ही ये लोग कभी- कभी भावनाओं में आकर बहुत कुछ कह जाते हैं हालांकि ये लोग बाद में पछताते भी हैं।
होंठ के बीच में हो रेखा
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिन स्त्रियों के होंठ के बीच रेखा होती है उसे बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे महिलाएं दुनिया पर राज करती हैं। साथ ही ये सौभाग्यशाली होती हैं। इन्हें जीवनभर सुख प्राप्त होता है और भाग्य भी इनका पूरा साथ देता है। ये जिस घर में जाती हैं, वहां सभी सुख भौगती हैं।
मेहनती और कर्मठ होते हैं
जिन लोगों के होंठ पतले होते हैं। ये लोग काम- कारोबार को लेकर काफी सचेत रहते हैं। ये लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। साथ ही जिंदगी में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। ये लोग देखने में आकर्षक और सुंदर होते हैं। ये लोग ईमानदार भी होते हैं। ये लोग भगवान में पूर्ण आस्था रखते हैं।