ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली के माध्यम से ग्रहों की चाल और और राजयोग के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है। हालांकि, बहुत कम लोगों को पता है कि शरीर की बनावट के आधार पर भविष्य जानने की इस विद्या को सामुद्रिक शास्त्र कहते हैं। समुद्र शास्त्र के अनुसार पैरों की कुछ खास रेखाएं धन लाभ के बारे में बताती हैं। साथ ही पैरों में बनने वाले कुछ खास निशान भी धन-संपत्ति में लाभ का संकेत देते हैं और ऐसे लोग अति धनवान होते हैं। जानते हैं पैरों के वो कौन से चिह्न हैं जो व्यक्ति को बनाते हैं धनवान…

बनते हैं बड़े व्यापारी

जिन लोगों के पैर के तलवे में अंकुश, कुंडल या चक्र के निशान होते हैं वो लोग एक अच्छे शासक, बड़े व्यापारी, अधिकारी या राजनेता बनते हैं। ऐसे लोगों को उसे चल और अचल संपत्ति मिलने के भी योग रहते हैं।

धन- संपत्ति के होते हैं मालिक

समुद्र शास्त्र के अनुसार पैरों के बीच से कोई रेखा मध्यमा अंगुली तक जाए तो इंसान के लाइफ में बहुत सुख मिलता है। इसके अलावा धन-संपत्ति का भी सुख मिलता है। साथ ही औलाद से भी धन लाभ के संकेत मिलते हैं। साथ ही ऐसा व्यक्ति राजसुख प्राप्त करता है।

अगर पैर में हों शंख, चक्र और मछली निशान

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक पैर में शंख, चक्र, मछली का निशान शुभ होता है। अगर किसी इंसान की पैरों में ये शुभ निशान हैं तो उसे संपत्ति से लाभ मिलता है। साथ ही ऐसा व्यक्ति टाइकून बिजनेसमैन बनता है और अकूत संपत्ति का मालिक होता है। (यह भी पढ़ें)- सूर्य करने जा रहे मकर राशि में प्रवेश, इन 3 राशि वालों को मिल सकती है सरकारी नौकरी 

पैरों पर हों ये खास चिह्न

समुद्र शास्त्र के अनुसार जिस इंसान के पैरों में चक्र, माला और अंकुश के निशान बने होते हैं, उसे राजसुख मिलता है। साथ ही पैर में सूर्य, चंद्र, नक्षत्र, पृथ्वी, चामर आदि का निशान होने पर इंसान सौभाग्यशाली होता है। साथ ही उसके जीवन में ऐश्वर्य और संपत्ति की कमी नहीं होती। ऐसे लोगों का बिजनेस विदेशों तक फैला होता है।

पैर का तलवा हो ऐसा

अगर किसी इंसान के पैर का तलवा मुलायम है तो उसे भाग्य का साथ मिलता है। साथ ही ऐसे लोगों को जीवन में तमाम सुख-सुविधाएं मिलती रहती हैं। इसके अलावा अगर पैरों की तर्जनी अंगुली में खड़ी रेखा हो तो शादी जल्द हो जाती है। शादी के बाद लाइफ पार्टनर से भरपूर प्यार मिलता है। साथ ही विवाह पर बाद भाग्योदय होता है। (यह भी पढ़ें)- 2022 में शनि की मकर राशि में बनने जा रहा है त्रिग्रही योग, इन 4 राशि वालों के धन लाभ के बन रहे हैं प्रबल योग