ज्योतिष शास्त्र में जैसे मनुष्य की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके उसके जीवन और व्यक्तित्व के बारे में बताया जाता है। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र में मनुष्य के अंगों की बनावट और तिल देखकर उसके जीवन और आर्थिक स्थिति के बारे में बताया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र की रचना समुद्र ऋषि ने की थी, इसलिए इसे सामुद्रिक शास्त्र कहा जाता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि भौहों की बनावट से कैसे किसी व्यक्ति के बारे में पता लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं…

अगर भौंहें आपस में जुड़ी हुई हों तो:

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों की भौंहें आपस में जुड़ी हुई होती हैं, तो ऐसे लोग बुद्धि के तेज और महत्वाकांक्षी होते हैं। साथ ही ये लोग हमेशा अपने हित और अपनी तरक्की के बारे में सोचते हैं। ये लोग बुद्धि चातुर्य से अपना काम सामने वाले से निकलवा लेते हैं।

आर्थिक रूप से होते हैं मजबूत:

जिन लोगों की भौंहें गहरी काले रंग की होती हैं। ऐसे लोग टैलेंटेड और कला प्रेमी होते हैं। साथ ही ये लोग जिंदगी के पूरे मजे लेते हैं। वहीं इनके शौक- मौज भी महंगे होते हैं। ये करियर के प्रति हमेशा फोकस रखते हैं। 

आर्थिक रूप से हो सकते हैं कमजोर:

मान्यता है जिन लोगों की भौंहें थोड़ी ऊंची- नीची होती हैं। ये लोग जिंदगी भर मेहनत करते हैं। लेकिन मेहनत के अनुरूप सफलता नहीं पाते हैं। ये आर्थिक रूप से थोड़े कमजोर ही रहते हैं। साथ ही ये लोग बहुत जल्दी नाराज भी हो जाते हैं।  ये लोग अपने काम में हस्तक्षेप पसंद नहीं करते हैं। साथ ही इनको स्वतंत्रता पसंद होती है। (यह भी पढ़ें)- Vastu Tips: घर में सुख- समृद्धि और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आजमाएं ये 5 वास्तु टिप्स

अगर भौंहें घनी हों तो:

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की भौंहें घनी होती है, ऐसे लोग थोड़े जटिल स्वभाव के होते हैं। इनके अंदर कुछ और बाहर कुछ चल रहा होता है। इन लोगों को समझ पाना कठिन होता है। साथ ही ये लोग पैसे जोड़ने में माहिर होते हैं और ये लोग अपना जीवन कंजूसी से की काटते हैं।

भौंहें हों अगर हल्की:

सामुद्रिक शास्त्र में हल्की भौंहों वाले लोगों को गंभीर स्वभाव वाला बताया गया है। कहते हैं कि हल्की भौंहें वाले लोग अपने भविष्य के बारे में काफी सोचते हैं और ये लोग जल्दबाजी में फैसला लेना पसंद नहीं करते हैं। (यह भी पढ़ें)- हथेली की रेखाओं और निशानों से जानिए किस उम्र में होगा आपके पास खूब पैसा, जानिए क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र