आंखें सब कुछ बयां कर देती हैं – आपने यह बहुत लोगों को बोलते हुए सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सामुद्रिक शास्त्र में आंखों के बारे में कईं ऐसी बातें बताई गई हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे। सामुद्रिक शास्त्र में यह माना जाता है कि व्यक्ति की आंखों से उसके व्यक्तित्व के बारे में जाना सकता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर के अंग और उनकी बनावट व्यक्ति का व्यक्तित्व, स्वभाव और भविष्य बताने में सक्षम है। इसी तरह आंखों का रंग भी व्यक्ति की जिंदगी के राज खोलता है। आज हम जानते हैं कि आंख की पुतली का अलग-अलग रंग क्या बताता है।
नीली आंखें: आमतौर पर ऐसे लोगों को बहुत खूबसूरत माना जाता है और इसकी वजह यह भी है कि यह खुद को लोगों के सामने बहुत अच्छे से पेश करते हैं। ये लोग बहुत भाग्यशाली भी होते हैं और जिंदगी में पैसा-प्रसिद्धि, बहुत अच्छे रिश्ते आदि सब कुछ पाते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में कहा जाता है कि नीली आंखों वालों को बहुत सोच समझ कर निर्णय लेने चाहिए। बिना सोचे-समझे कोई भी फैसला करने से इन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
भूरी आंखें: लोग अक्सर ऐसा कहते हैं कि भूरी आंखों वाले लोगों पर विश्वास नहीं किया जा सकता है और ये लोग धोखेबाज होते हैं। लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में ऐसा कहा जाता है कि भूरी आंखों वाले लोग बहुत ईमानदार होते हैं। ऐसे लोग स्वभाव के बहुत अच्छे होते हैं। यह लोग थोड़े गुस्सैल होते हैं। साथ ही इन्हें खुशमिजाज भी माना जाता है। ऐसी आंखों वाले बहुत आकर्षक होते हैं। ये लोग बहुत भाग्यशाली भी होते हैं और जिंदगी में पैसा-प्रसिद्धि, बहुत अच्छे रिश्ते आदि सब कुछ पाते हैं। ये लोग दूसरों की मदद करने के मामले में भी बहुत अच्छे होते हैं। (यह भी पढ़ें)- शुक्र करने जा रहे हैं गुरु की राशि में प्रवेश, 2022 में इन 4 राशि वालों की चमक सकती है किस्मत
काली आंखें: आमतौर पर ज्यादातर लोगों की आंखें काली होती हैं। ये लोग मेहनती और ईमानदार होते हैं। ये लोग वादे के पक्के और अपनी जिम्मेदारियों को निभाने वाले होते हैं। साथ ही भरोसेमंद पार्टनर होते हैं। यह लोग भविष्य की परवाह नहीं करते हैं। ऐसे लोग अपनी जिम्मेदारियों के प्रति बहुत ईमानदार होते हैं। काली आंखों वालों का मानना होता है कि जिंदगी आज का नाम है। जो कुछ भी है, जैसा भी है, उसे आज ही जीना चाहिए। यह लोग भविष्य की परवाह नहीं करते हैं। (यह भी पढ़ें)- हस्तरेखा शास्त्र: अगर हथेली में हैं ये शुभ निशान, तो आप भी कर सकते हैं विदेश यात्रा
